ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

नेताओं की मिमिक्री कर खिलौने बेच रहे शख्स को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अभी कुछ दिन पहले ट्रेन में नेताओं की मिमिक्री कर सामान बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक शख्स ट्रेन में मिमिक्री कर खिलौने बेचते हुए दिखा था। वीडियो वायरल होने के बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को सूरत रेलवे स्टेशन से इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में मिमिक्री कर रहा ये शख्स नेताओं का मजाक बनाते हुए लोगों का मनोरंजन कर रहा है। वीडियो में ये शख्स अपना नाम अवधेश दुबे बताता है।

जानकारी के मुताबिक, अवधेश दुबे वाराणसी का रहने वाला है। दो साल पहले वह वलसाड गया था और तभी से वह वापी और सूरत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को खिलौने बेच रहा है।

गलत तरीके से बेच रहा था सामान
आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम की कई धाराओं के तहत इस शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार शख्स की पहचान अवधेश दुबे के रूप में हुई है। आरपीएफ का कहना है कि सूरत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 17204 स्लीपर कोच में अनाधिकृत तरीके से सामान बेचने की वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है।

Gujarat: Railway Protection Force (RPF) arrested a train hawker Avdhesh Dubey y’day, whose video mimicking politicians while selling toys had gone viral. RPF says, “He was apprehended during unauthorize vending in train no 17204 sleeper coach at Surat Railway station.” (file pic) pic.twitter.com/3zdwBwtdV8

— ANI (@ANI) June 1, 2019

उसके खिलाफ सीआर 1228/19 यू / एस 144 (ए), 145 (बी), 147 आरए के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्हें सूरत में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया, जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया, उन पर 3500 रुपए का जुर्माना लगाया गया और 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button