ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
विदेश

‘भारत के साथ सैन्य संबंधों का दायरा बढ़ा रहा अमेरिका ‘

अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शानाहन ने शनिवार को कहा कि उनका देश अपने एक बड़े ‘‘रक्षा साझेदार” भारत के साथ अपने सैन्य संबंधों का दायरा बढ़ा रहा है। भारत-अमेरिका के बीच तेजी से बढ़ती साझेदारी के दो मुख्य क्षेत्र – रक्षा सहयोग और शांति हैं, जिसकी कल्पना (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप प्रशासन की हिंद-प्रशांत रणनीति में की गई है।

शानाहन ने सिंगापुर में शांगरी-ला संवाद में अपने संबोधन में कहा, ‘‘बीते दशकों में भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में उल्लेखनीय मजबूती आयी है और भारत अब अमेरिका का महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार है। हमारा देश भारत के साथ अपने सैन्य संबंधों का दायरा बढ़ा रहा है इसमें पहली बार इस साल के आखिर में होने वाला सेना के तीनों अंगों (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) का अभ्यास भी शामिल है।”

उन्होंने कहा कि पिछले साल संचार, सुसंगतता एवं सुरक्षा समझौता (कॉमकासा) पर हस्ताक्षर करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस समझौते के बाद भारत अमेरिका से अतिमहत्वपूर्ण एवं संवेदनशील रक्षा तकनीक हासिल कर सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button