ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

हैदराबाद: दरिंदो के एनकाउंटर पर बोलीं निर्भया की मां-पुलिस का धन्यवाद, आरोपी इसी लायक थे

नई दिल्लीः तेलंगाना में महिला पशु-चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या मामले के सभी चारों आरोपी शुक्रवार तड़के साइबराबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। वहीं हैदराबाद पुलिस के इस काम की लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। लोग हैदराबाद पुलिस जिंदाबाद के नारे लगा रही है। वहीं इस घटनाक्रम पर निर्भया की मां आशा देवी की भी प्रतिक्रिया आई है। निर्भया की मां ने कहा कि एनकाउंटर पूरी तरह जायज था। उन्होंने कहा कि चारों आरोपी इसी लायक थे क्योंकि उन लोगों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया था।

आशा देवी ने कहा कि हैदराबाद पुलिस तारीफ की हकदार है और मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं। उन्होंने कि चारों आरोपियों के दिमाग में कितना जुर्म भरा हुआ था कि उन्होंने पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश की। उन्होंने कि आज हैदराबाद की बच्ची को इमसाफ मिल गया। उन्होंने कहा कि मैं बी सात साल से अपनी निर्भया के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए लड़ रही हूं पर अभी तक उनको फांसी नहीं दी गई। आशा देवी ने कहा कि जिस दिन उन आरोपियों को भी सजा मिलेगी तब हमें लगेगा हमारी बेटी को भी इंसाफ मिल गया।

गौरतलब है कि 2012 में राजधानी दिल्ली में निर्भया के साथ जो हादसा हुआ था, उसके आरोपियों को फांसी की सज़ा हुई थी लेकिन अभी तक फांसी नहीं दी गई है। 16 दिसंबर को इस घटना को 7 साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों को फांसी होनी बाकी है। बता दें कि हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरीफ, नवीन, शिव और चेन्नाकेसवुलु के रूप में हुई थी। पुलिस ने दावा किया कि क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए चारों आरोपियों को हैदराबाद के बाहरी क्षेत्र शादनगर के समीप चटनपल्ली ले जाया गया था। इस दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश और फिर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस स्थान से कुछ ही दूरी पर हुई जहां महिला पशु-चिकित्सक को जलाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button