ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

भारतीय नागरिकता बिल पर बोले PM मोदी, इससे बेहतर कल सुनिश्चित होगा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वायदों की राजनीति की बजाए कामकाज की राजनीति की तरफ ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देशों में उत्पीड़न का शिकार हो रहे लोगों को भारतीय नागरिकता देने से बेहतर कल सुनिश्चित होगा। पीएम मोदी ने एचटी लीडरशिप सम्मेलन में नागरिकता संशोधन विधेयक के संदर्भ में कहा, ‘‘ पड़ोसी देशों से आए सैकड़ों परिवार जिन्हें भारत में आस्था थी जब इनकी नागरिकता का रास्ता खुलेगा तो उससे उनका बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। हालांकि कई विपक्षी दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

इस विधेयक में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से शरणार्थी के तौर पर आए उन गैर मुसलमानों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है जिन्हें धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो। ऐसी संभावना है कि इसे संसद के चालू सत्र में सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। मोदी ने कहा कि अयोध्या फैसले के बाद देश के लोगों ने सभी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें याद रखना होगा कि राम जन्मभूमि का फैसला आने से पहले न जाने क्या-क्या आशंकाएं जताई जा रहीं थी। सुबह फैसला आया और शाम होते-होते देश के लोगों ने सारी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया। इसके पीछे का भाव बेहतर कल का भाव था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला राजनीतिक तौर पर मुश्किल भले लगता हो लेकिन इसने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास की नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के दंश से मुक्ति मिलने से देश के लाखों परिवारों को बेहतर कल का एहसास मिला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर जो फैसला हुआ है उसने यहां के 40 लाख लोगों के बेहतर भविष्य का रास्ता पक्का किया है। मोदी ने कहा कि कई ऐसे फैसले हैं जो अतीत की विरासत हैं लेकिन नए भारत की खातिर उन्हें टाला नहीं जा सकता, उनसे बचा नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि देश के बेहतर भविष्य के लिए, आज समय की मांग है कि सरकार महत्वपूर्ण क्षेत्र (कोर एरिया) में सुशासन पर काम करे। लोगों के जीवन में सरकार का दखल जितना कम होगा और सुशासन जितना ज्यादा होगा, उतनी ही तेजी से देश आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जुटा हुआ है। ये लक्ष्य अर्थव्यवस्था के साथ-साथ 130 करोड़ भारतीयों की औसत आय, उनकी जीवन सुगमता और उनके बेहतर कल से जुड़ा हुआ है। मोदी ने कहा कि हम पेज छोड़ने वाले नहीं हैं, हम नया अध्याय लिखने वालों में हैं। ऐसे अनेक फैसले हैं, जो अतीत की विरासत है, लेकिन नए भारत के लिए, बेहतर कल के लिए उनको टाला नहीं जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button