ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

पीड़ित मानवता की सेवा की पहल जरूरतमंदों को मिलेगा उपचार

 इंदौर। पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से बालाजी सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा गीता भवन मंदिर के सामने कैलाश पार्क कालोनी स्थित सेठ अपार्टमेंट पर ‘सेवालय’ का शुभारंभ किया। शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामयः की भावना से ट्रस्ट के प्रबंध संचालक डा. आरके गौर के मुख्य आतिथ्य एवं नार्कोटिक्स विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रमेश कुमार शर्मा के विशेष आतिथ्य में हुआ।

इस मौके पर डा. गौर ने बताया कि ‘सेवालय’ पर नाममात्र शुल्क पर पैथालाजी टेस्ट, सोनोग्राफी, एक्सरे एवं अन्य सभी तरह की जांच तो होगी ही, जाने-माने चिकित्सक यहां मात्र आम मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। ‘सेवालय’ पर नर सेवा नारायण सेवा के अनुरूप जगदगुरू रामानुजाचार्य झालरिया पीठाधीश्वर डिडवाना, स्वामी घनश्यामाचार्या महाराज की प्रेरणा से दिव्यांगों के लिए बैसाखी, ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, कृत्रिम हाथ, पांव केलिपर्स, जयफुर फुट्स, आंख के मोतियाबिंद आपरेशन तथा पोलियोग्रस्त बच्चों के लिए टेड़े-मेढ़े हाथ-पैर के आपरेशन की सुविधा भी यहां उपलब्ध रहेगी।

‘सेवालय’ पर अंग दान महादान अभियान भी चलाया जाएगा। वर्तमान में 4 हजार सदस्य बालाजी सेवा संस्थान से जुड़े हुए हैं। सबके सहयोग से यहां की सभी सेवाएं पारमांर्थिक उद्देश्य से संचालित की जाएंगी। सांसद शंकर लालवालनी एवं विधायक महेन्द्र हार्डिया एवं गीता भवन ट्रस्ट के मंत्री रामविलास राठी ने भी सेवालय की गतिविधियों का अवलोकन किया।

Related Articles

Back to top button