मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में मानसून पर लगा ब्रेक छह जिलों में सामान्य से कम हुई बारिश

भोपाल। वर्षा के लिहाज से जुलाई एवं अगस्त माह अहम होते हैं। जुलाई के बाद अगस्त का पहला सप्ताह बीत चुका है, लेकिन प्रदेश में 52 जिलों में से सिर्फ सात जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज हुई है। छह जिलों में सामान्य से 23 से 29 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मानसून की गतिविधियां भी कमजोर हो गई हैं।
सामान्य से कम वर्षा वाले प्रमुख जिले
सामान्य से अधिक वर्षा वाले प्रमुख जिले
जिला | वर्षा हुई | सामान्य वर्षा | अधिक प्रतिशत में |
भिंड | 631.8 | 360.6 | 75 |
निवाड़ी | 650.0 | 420.7 | 55 |
नरसिंहपुर | 906.0 | 609.1 | 49 |
बुरहानपुर | 590.6 | 438.1 | 35 |
इंदौर | 700.6 | 517.9 | 35 |
सिवनी | 805.6 | 638.2 | 26 |
शहडोल | 705.0 | 580.5 | 21 |