ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
विदेश

दक्षिण सूडान में भारतीय शांति सैनिक ने किया कमाल का काम, UN ने किया सम्‍मानित

संयुक्‍त राष्‍ट्र । दक्षिण सूडान में सेवारत करीब 850 भारतीय शांति सैनिकों को उनकी सेवा और योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र के पदक से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्‍कार सूडान में स्‍थानीय समुदायों का समर्थन एवं शांति की स्‍थापना के लिए उनकी सेवा के लिए दिया गया है। भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सबसे बड़ा सैन्य योगदान करने वाले देशों में से एक है। वर्तमान में, 2,342 भारतीय सैनिक और 25 पुलिस कर्मी संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ दक्षिण सूडान (UNMISS) में तैनात हैं।

भारतीय बटालियन कर्नल अमित गुप्ता ने एक बयान में कहा कि हम दक्षिण सूडान के लोगों के लिए सकारात्मक यादें छोड़ना चाहते हैं। हम उन्हें एक बेहतर जगह पर छोड़ना चाहते हैं, जहां वे खुद के लिए आय उत्पन्न करने और अपने देश का निर्माण करने में सक्षम हैं। पिछले महीने, UNMISS के साथ इंजीनियरों और चिकित्सा कर्मचारियों के रूप में सेवा करने वाले कुल 323 भारतीय शांति सैनिकों को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र के पदक से सम्मानित किया गया था। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत भारत के इंजीनियरिंग सैनिक विभिन्न प्रकार के कर्तव्यों का पालन करते हैं। यह स्थानीय समुदायों की मदद करते हैं।

बता दें कि इसकी शुरुआत जुलाई, 2011 में उस समय की गई थी, जब दक्षिण सूडान ने सूडान से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। अब तक इस मिशन के दौरान 67 संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की मृत्यु हो चुकी है। मार्च, 2019 में UNMISS में लगभग 19,400 कर्मचारी कार्यरत्त थे। भारत UNMISS के लिए सैनिक प्रदान करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है, इसमें भारत के 2,342 सैनिक कार्यरत्त हैं। UNMISS में सर्वाधिक सैनिक रवांडा से हैं, इसमें रवांडा के 2,750 सैनिक कार्यरत्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button