ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

तीन कोटवार और एक भृत्य की फर्जी तरीके से की नियुक्ति, छह पर मामला दर्ज

भिंड। तीन कोटवार और एक भृत्य की फर्जी तरीके से नियुक्ति कर चार लाख 61 हजार रुपये का गबन करने के मामले में गोहद तहसीलदार रमेश शर्मा के द्वारा छह कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

डा गोविंद सिंह ने की थी श‍िकायत

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह के द्वारा गोहद तहसील में तीन कोटवार और एक भृत्य की भर्जी नियुक्ति दिखाकर उनके नाम से सरकारी खजाने से लाखों रुपये का आहरण करने की शिकायत सचिव, लोक आयुक्त कार्यालय मप्र भोपाल से की गई थी।

दो सदस्‍यीय जांच टीम बनाई थी

30 नवंबर 2022 को भिंड कलेक्टर के निर्देश पर गोहद एसडीएम द्वारा इस मामले की जांच को लेकर दो सदस्यीय टीम गठित की गई। जांच टीम के प्रतिवेदन के आधार पर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए दो कोटवारों को पद से पृथक कर प्रकरण में वसूली की राशि भी उनके द्वारा शासन हित में जमा कराई जा चुकी है।

संबंधि‍त जबाव प्रस्तुत किए जाने से उक्त जवाब से सहमत होते हुए कार्यालय की ओर से 22 जून 2023 को प्रतिवेदन सचिव, लोक आयुक्त कार्यालय मप्र भोपाल को भेजा गया है। आठ सितंबर 2023 को एक जांच समिति गठित की गई।

अपने खातों में जमा करवा ली राशि

जांच समिति ने बताया कि 22 सितंबर को बृजेश (लगभग 19 माह ) राशि 1,67,100, रामवीर कोटवार ( लगभग 20 माह) राशि 1,25,907, भगवती नाथम (लगभग 20 माह ) राशि 72,000/ एवं राजकुमारी ( लगभग 41 माह ) राशि 96000 इस प्रकार कुल शासकीय राशि 4,61,007 को अपने खातों में अनधिकृत रूप से लिया गया। ये सब शासकीय राशि के दुरुपयोग के दोषी हैं।

गोहद तहसीलदार की शिकायत पर अफजल पुत्र फमले रहमान निवासी वार्ड दो, रामवीर पुत्र मुन्नालाल बघेल, राजकुमारी पुत्री रामरतन जाति जाटव निवासी गोहद जगजीवन नगर, थाटीपुर ग्वालियर, भगवती पुत्र पातीराम बाथम निवासी वार्ड 15 गोहद, बृजेश पुत्र हरीशंकर श्रीवास निवासी वार्ड चार, परशुराम लहारिया सेवानिवृत सहायक ग्रेड दो तहसील गोहद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button