ब्रेकिंग
हरदोई: गुटखा थूकने पर बवाल, भिड़े दो गुट… लहराई राइफल; चार युवकों को उठा ले गई पुलिस ‘हैलो, CBI अधिकारी बोल रहा हूं…’ लखनऊ में 100 साल के बुजुर्ग और बेटे को 6 दिन तक रखा ‘कैद’, ठगे 1.29... साइबर सिटी गुरुग्राम के इन 2 इलाकों पर चला बुलडोजर, 3 कॉलोनियां की ध्वस्त 14 दिन में Rajinikanth की फिल्म ने पार किए 500 करोड़, खतरे में पद्मावत-सैयारा का रिकॉर्ड 3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून को सब बदल गया… RCB ने तीन महीने के बाद क्यों तोड़ी चुप्पी? ईरान के लोग राजधानी तेहरान को छोड़ इन इलाकों में क्यों खरीद रहे हैं घर? क्या महंगी होने वाली है चांदी? 3 दिन बाद बदलने वाला है ये नियम आपकी लापरवाही, हैकर्स की कमाई! OTP और कार्ड के भी बिना खाली हो सकता है अकाउंट दाईं और बाईं सूंड वाले गणपति, घर और मंदिर में क्यों रखी जाती हैं अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं? चिया या फ्लैक्स सीड्स, वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?
मध्यप्रदेश

शाम ढलते ही तीन घंटे में 7.4 डिग्री लुढ़का पारा, गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से मानसून की रवानगी शुरू हो गई है। वातावरण में नमी कम होने लगी है। इस वजह से आसमान साफ होने लगा है। साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। इस वजह से रात के समय ठंडक का एहसास बढ़ गया है। इसी क्रम में मंगलवार को शाम ढलते ही भोपाल में तीन घंटे में तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो-तीन दिन में भोपाल से भी मानसून की वापसी हो सकती है।

धूप में तल्खी बरकरार

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आसमान साफ रहने से दिन में धूप में तल्खी महसूस हुई, लेकिन शाम ढलते ही वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी थी। शाम साढ़े पांच बजे तापमान 31.6 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ था। जो तीन घंटे बाद रात साढ़े आठ बजे 7.4 डिग्री लुढ़ककर 24.2 डिग्री पर आ गया था।

उत्तरी हवा के असर से लुढ़क रहा रात का पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून वापस होने लगा है। वातावरण से नमी कम होने से आसमान साफ हो गया है। हवा का रुख भी उत्तरी होने लगा है। उत्तरी हवा चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।

पिछले तीन दिन में शहर का तापमान

तारीख — अधिकतम — न्यूनतम

एक अक्टूबर — 33.3 — 20.6

दो अक्टूबर — 33.1 — 22.4

तीन अक्टूबर — 33.8 — 19.0

मंगलवार को ऐसी रही पारे की चाल

समय — तापमान

सुबह 5:30 — 20.0

सुबह 8:30 — 24.0

सुबह 11:30 — 31.2

दोपहर 2:30 — 33.4

शाम 5:30 — 31.6

रात 8:30 — 24.2

नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में।

Related Articles

Back to top button