ब्रेकिंग
Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म...
देश

अलर्टः इस सप्ताहांत उत्तर भारत में रहेगा जमा देने वाली शीत लहर का प्रकोप

नई दिल्लीः कंपकंपा देने वाली सर्दी से जूझ रहे उत्तर भारत में लोगों को इस सप्ताह के आखिरी दो दिनों में और भी भीषण सर्दी का सामना करने के लिये तैयार रहना होगा। जलजमाव के स्तर तक पहुंचा देने वाली कड़ाके की सर्दी, क्रिसमस और नये साल के इस दौर में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों और उत्तरी राजस्थान में 28 और 29 दिसंबर को पारा चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए इन दो दिनों में शीत लहर (कोल्ड वेव) चलने की संभावना जताई है।

उल्लेखनीय है कि सर्दी के इस मौसम में मानकों के मुताबिक शीत लहर की स्थिति पहली बार उत्पन्न होगी। मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में जारी बर्फबारी में अगले दो तीन दिनों में इजाफा होने की संभावना के कारण उत्तर के मैदानी इलाकों में आगामी शनिवार और रविवार को शीत लहर की स्थिति देखने को मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इन इलाकों में सप्ताहांत के दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। डा. श्रीवास्तव ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह भी बर्फबारी यथावत बरकरार रह सकती है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत के उत्तरी इलाकों की ओर आने वाली ठंडी हवाएं, सर्दी में इजाफा कर रही है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित समूचे उत्तर और उत्तर पश्चिमी इलाकों में 28 दिसंबर से रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बरकरार है।

मौसम के मानकों के अनुसार कोल्ड डे में दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होती है लेकिन कोल्ड वेव के दौरान दिन और रात, दोनों समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है और यह जलजमाव के स्तर (न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुक्रवार 27 दिसंबर तक ‘सीवियर कोल्ड डे’ की स्थिति बरकरार रहेगी। इससे साफ है कि नये साल की आमद तक सर्दी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। डा. श्रीवास्तव ने कहा कि शीत लहर के प्रकोप से उत्तर और उत्तर पश्चिमी इलाकों के अलावा मध्य एवं पूर्वी भारत के भी कुछ इलाके अछूते नहीं रहेंगे।

मौसम के मानकों के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा चंडीगढ़ क्षेत्र में न्यूनतम तापमान लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस से भी कम होने पर शीत लहर की आधिकारिक घोषणा की जाती है। जबकि इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर गंभीर शीत लहर (सीवियर कोल्ड वेव) की स्थिति घोषित होती है। इसी प्रकार कोल्ड डे की स्थिति इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 सेल्सियस से कम होने पर घोषित की जाती है, जबकि सीवियर कोल्ड डे के लिये न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम होना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button