ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

पुलिस को देखकर भागा शराब तस्कर, दो गिरफ्तार

जबलपुर। स्कूटर में शराब लेकर आ रहे एक आरोपित को गुरुवार रात गोरखपुर पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि रामपुर के पास आजाद चौक गोरखपुर निवासी अजय उर्फ अज्जू शराब की खेप पहुंचाने जा रहा था।

पुलिस पकड़ पाती, अजय शराब और स्कूटर छोड़कर भाग निकला

जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची। पुलिस उसे पकड़ पाती, इसके पूर्व अजय शराब और स्कूटर छोड़कर भाग निकला। जांच के दौरान स्कूटर में रखे 350 पाव देसी शराब जब्त की गई। इधर कोतवाली पुलिस ने उजारपुरवा निवासी केशव कोरी उर्फ कुर्पिला और सर्वोदय नगर निवासी अभिषेक केवट उर्फ राज को पकड़ा। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की। आरोपितों पर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ट्रैक्टर में चोरी की रेत ढुल रही

ट्रैक्टर में चोरी की रेत का परिवहन करने वाले दो आरोपितों को शुक्रवार को शहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम बिजना रोड पर पुलिस टीम ने बिना नम्बर के ट्रैक्टर को रोका। उसे ग्राम बिजना निवासी रामलाल मल्लाह चला रहा था।

रामदीन बर्मन बैठा था, ट्राली में रेत भरी थी

शहपुरा निवासी रामदीन बर्मन उसमें बैठा हुआ था। ट्राली में रेत भरी थी। पुलिस ने रेत परिवहन के दस्तावेज मांगे, तो वे पेश नहीं कर पाए। दोनों ने बताया कि वे मगरमुहा निवासी राजू ठाकुर द्वारा दिए गए ट्रैक्टर को लेकर बिजनाघाट गए थे और वहां से रेत चोरी कर ले जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button