ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
देश

हेमंत सोरेन ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, राज्‍यपाल ने दी शुभकामना

रांचीः हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
हेमंत सोरेन इससे पहले अपने माता-पिता और पत्नी कल्पना के साथ मंच पर पहुंचे। उनके साथ मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, झाविमो विधायक बाबूलाल मरांडी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, तरुण गोगोई, अतुल अंजान, डी राजा, सीताराम येचुरी सहित कई नेता मौजूद हैं।
हेमंत सोरेन ने समारोह में शामिल लोगों का अभिवादन किया। वहीं शपथ ग्रहण करने से पहले हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।
बता दें कि हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button