ऑस्ट्रेलिया को विकराल आग से बचाने के लिए उम्मीद की बस एक किरण बाकी

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में विकराल आग से अगले कई माह तक फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ महीने में बारिश और ठंडे मौसम की संभावना नहीं है। ऐसे में आग से फिलहाल राहत के आसार नहीं है। 2019 में ऑस्ट्रेलिया के सबसे गर्म साल के रिकॉर्ड के बाद, ब्यूरो ऑफ मेटेरोलॉजी ने गुरुवार को कहा कि अगले कुछ महीनों में तापमान औसत से अधिक रहने की संभावना है।
आग कितनी विकराल है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर से अबतक दक्षिण कोरिया इतना क्षेत्र जल चुका है। इसमें 26 लोगों और एक अरब जानवरों की मौत हुई है। इस आग से राहत केवल बारिश ही राहत दिला सकती है। ब्यूरो ने कहा कि अफ्रीका के हिंद महासागर में गर्म पानी और जलवायु परिवर्तन की वजह से 2019 ऑस्ट्रेलिया का सबसे गर्म और सबसे सूखा साल रहा।
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने गुरुवार को देश के भारी आबादी वाले दक्षिण-पूर्व हिस्से में नई चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने लोगों से जल्द से जल्द इलाका खाली करने के लिए कहा है। गर्म मौसम की वापसी के बाद आग से खतरा बढ़ गया है। पिछले सप्ताह विक्टोरिया राज्य में जारी किए गए एक अलर्ट को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पड़ोसी न्यू साउथ वेल्स राज्य में शुक्रवार को स्थिति बिगड़ने के आसार हैं।









