ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

बिहार की सत्ता का सेमीफाइनल, दिल्ली में बिछेगी सियासी बिसात, JDU तैयार, RJD को चाहिए कांग्रेस

पटना। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही बिहार के राजनीतिक दलों की जमात भी अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जदयू अपने दम पर पहले से सक्रिय है। कांग्र्रेस के सहारे राजद अब सक्रिय होने वाला है। बिहार में विपरीत धारा की राजनीति करने वाले दोनों राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्र्रेस की अदावत पटना से दिल्ली तक तो पहले से ही है।

असली राजनीतिक कड़वाहट और बयानों की तल्खी राजद और जदयू के बीच देखी जाएगी। बिहार में दोनों दलों के बीच पोस्टरों एवं नारों के जरिए पिछले दो हफ्ते से जारी लड़ाई की गूंज अब दिल्ली के चौक-चौराहों पर भी सुनाई देगी।

बिहार से बाहर झारखंड के बाद अब दिल्ली में भी किस्मत आजमाने के लिए दोनों दल तैयार हैं। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव केसी त्यागी के मुताबिक दिल्ली में उनके दल की तैयारी करीब 30 से 35 सीटों पर लडऩे की है। किसी से गठबंधन नहीं होगा। माहौल छह महीने पहले से बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रमुख सहयोगी एवं जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा को दिल्ली का प्रभारी बना रखा है।

जदयू की तैयारी को संजय झा खुद देख रहे हैं। दो महीने पहले बदरपुर में मुख्यमंत्री की एक बड़ी सभा भी हुई थी, जिसमें अच्छी तादाद में जदयू के समर्थकों एवं बिहारियों की भीड़ जुटी थी। संजय झा को पूर्वांचल के वोटरों पर भरोसा है। वह कहते हैं कि बिहार में नीतीश कुमार के काम की भी दिल्ली में सराहना होती है। इसका भी असर पड़ेगा।

बकौल संजय झा, दिल्ली में जदयू का चुनाव लडऩा तय है। किंतु सीटों की संख्या पर फैसला नौ जनवरी के बाद होगा। जदयू ने झारखंड चुनाव के दौरान ही तय कर लिया था कि वह दिल्ली में भी अकेले चुनाव लड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि जदयू के इस कदम को भाजपा के साथ टकराव के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। दिल्ली में बिहारियों की तादाद का अंदाजा भाजपा को भी है। यही कारण है कि वह पहले से ही मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बना रखा है।

कांग्रेस के भरोसे राजद 

झारखंड में बेहतर तालमेल के जरिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के बाद उत्साहित राजद को दिल्ली से भी उम्मीद है। वहां उसे कांग्र्रेस का सहारा चाहिए। हालांकि कांग्र्रेस की ओर से अभी साफ नहीं किया जा सका है कि वह राजद को कितनी सीटें देगी और खुद कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। किंतु राजद को उम्मीद है कि कम से कम उसे 10-12 सीटें मिल जाएंगी।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा के मुताबिक दोनों दलों के बीच 11 जनवरी को बैठक होगी, उसके बाद ही राजद अपने पत्ते खोलेगी। झारखंड में राजद को गठबंधन में सात सीटें मिली थीं, जिनमें उसे एक पर जीत मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button