ब्रेकिंग
Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर
मध्यप्रदेश

अब 100-120 किलोग्राम वजनी बमों का उत्पादन करेगा ओएफके

जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया में जल्द ही 100 से 120 किलोग्राम वजन क्षमता के बमों का उत्पादन होगा। इसके लिए निर्माणी में आवश्यक आधुनिकीकरण संबंधी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को एयर मार्शल विभास पांडे (अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, एयर ऑफिसर कमांडिग इन चीफ, एमसी) ने आइएएफ का दौरा किया। इस मौके पर निर्माणी के महाप्रबंधक एमएन हालदार व ग्रुप कैप्टन अजित सिंह (कमाडिंग ऑफिसर, एक्यूएडब्लू(ए), डीजीक्यूए खमरिया) मौजूद थे।

एफ-6 गए, बमों को लेकर तैयारी परखी

इसके उपरांत निर्माणी के प्रदर्शनी कक्ष में विभिन्न उत्पादों को देखा। उसके बाद उनके दवारा अनुभाग ए-3, ए-8 (स्मार्ट उत्पादन शॉप) का निरीक्षण किया। निर्माणी के फिलिंग एफ-5 में किए जा रहे उत्पाद का निरीक्षण के साथ-साथ एफ-6 की असेंबली लाईन जिसमें भविष्य में 100-120 के.जी. बमों का उत्पादन होगा, वहां निर्माणी द्वारा किए जा रहे आधुनिकरण संबंधित कार्यों को देखा।

गोलाबारूद के उत्पादन का निरीक्षण किया

एयर मार्शल विभास पांडे द्वारा निर्माणी के एफ-1 अनुभाग के लेड एजाइड प्लांट के साथ-साथ एफ -3 अनुभाग में 84 एमएम हीट, गोलाबारूद के उत्पादन का निरीक्षण किया। निर्माणी का दौरा करने के उपरांत एयर मार्शल ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए जो निरन्तर कार्य किया है उसकी प्रशंसा करते हुए आयुध निर्माणी खमरिया के विकास के कार्यो की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक उमेश सिंह, आरकेपी सिन्हा व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button