ब्रेकिंग
नामांकन प्रक्रिया पर SC का फैसला! 'बुर्का हटाना होगा या नहीं?', चुनाव आयोग ने कहा- SIR के तहत वेबसाइ... नामांकन के बाद मची 'बिरयानी लूट'! AIMIM उम्मीदवार की पार्टी में खाने के लिए टूट पड़े लोग, सोशल मीडिय... एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! पायलट के पिता की याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस, मांगी रिटाय... शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: 'किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की', अन... चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में खुलकर आई गुटबाजी: ज़िला अध्यक्ष चयन बना 'शक्ति प्रदर्शन' का अखाड़ा, संगठन च... BJP ने गुजरात में की 'सबसे बड़ी सर्जरी'! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज ... दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जम... परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई 'प्रिंसिपल की मौत' की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले श... यमुना में 'जहर' कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, 'केमिकल क्यों ड... दीपावली पर जगमग होगा मुरादाबाद, जलेंगे 11 लाख दीप, 1500 ड्रोन से दिखेगा भव्य शो
मध्यप्रदेश

इंदौर में रणजीत अष्टमी पर गुरुवार सुबह 5 बजे निकलेगी प्रभात फेरी, पांच किलोमीटर मार्ग हुआ भगवामय

इंदौर। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इससे 18 दिन पहले ब्रह्ममुहूर्त में अहिल्या की नगरी के पश्चिम क्षेत्र का पांच किलोमीटर लंबा मार्ग राममयी होगा। हर तरफ प्रभु श्रीराम नजर आएंगे। इसके लिए खास तैयारी की गई है। चार दिनी रणजीत अष्टमी महोत्सव के समापन पर प्रभात फेरी 4 जनवरी को सुबह 5 बजे निकलेगी। जहां इसमें प्रमुख आकर्षण का केंद्र अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की वृहद प्रतिकृति होगी। 40 फीट लंबी, 15 फीट चौड़ी और 21 फीट उंचाई है। साथ ही हजार श्रद्धालु भगवा रंग धारण किए जय श्रीराम का जयघोष लगाते चलेंगे। साथ ही 125 स्वागत मंचों लगाए जाएंगे। हर स्वागत मंच पर प्रभु श्रीराम के दर्शन होंगे। मार्ग को भगवा ध्वजाओं से सजाए गया है।

2 हजार सदस्य संभालेंगे प्रभात फेरी की व्यवस्था

प्रभात फेरी की व्यवस्था निस्वार्थ भाव से जुड़े रणजीत भक्त मंडल के 2 हजार सदस्य संभालेंगे। हालांकि मंडल में 22 हजार रजिस्टर्ड सदस्यी है। इस भक्त मंडल की खासियत है कि इसमें कोई पदाधिकारी नहीं बल्कि सभी समान रणजीत बाबा के भक्त हैं।

मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम की प्रतिष्ठा का अवसर हर सनातनी के लिए खास है। इसके चलते इस बार रणजीत अष्टमी महोत्सव को भगवान श्रीराम को समर्पित किया है। प्रभातफेरी रणजीत हनुमान मंदिर, महूनाका चौराहा, द्रविड नगर, महू नाका चौराहा से घूमकर अन्नपूर्णा मंदिर रोड पर पहुंचेगी। इसके बाद नरेंद्र तिवारी मार्ग से होते हुए पुन: मंदिर पर पहुंचेगी। भ्रमण में 5 से 6 घंटे का समय लगता है।

बंगाल के 10 कलाकारों ने एक माह में किया तैयार

अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की विशाल प्रतिकृति का निर्माण बंगाल के 10 कलाकारों द्वारा एक माह में की गई है। इसका निर्माण लोहा, लकड़ी, कपड़ा, थर्माकोल से किया गया है। इसे डिजाइनर जाली और रंगों से सजाया गया। यह प्रतिकृति 16 पहिए वाली गाड़ी पर रखकर झांकी की तरह प्रभातफेरी में शामिल की जाएगी। प्रभातफेरी रणजीत हनुमान मंदिर से आरंभ होकर महू नाका, अन्नपूर्णा माता मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

प्राचीन मंदिर की 137 साल पुरानी परंपरा

रणजीत हनुमान मंदिर से प्रभातफेरी निकालने की परंपरा 137 साल पुरानी है जो आज भी जारी है। इसकी शुरुआत पं. भोलाराम व्यास ने की थी। उस समय हाथ में रणजीत हनुमान की तस्वीर लेकर मंदिर परिसर में पैदल सात परिक्रमा लगाई जाती थी। इसके बाद प्रभातफेरी ठेला गाड़ी पर निकाली जाने लगी। 2012 के बाद प्रभातफेरी के स्वरूप वृहद हुआ और बाबा को बग्घि में बैठाकर घूमाया जाने लगा। 2014 में बाबा का विग्रह तैयार कर स्वर्ण रथ पर प्रभातफेरी निकाली जाने लगी। प्रभातफेरी में 75 हजार से अधिक भक्त शामिल होते हैं।

51 हजार रक्षासूत्र किए अभिमंत्रित

रणजीत अष्टमी महोत्सव में बुधवार को 51 हजार रक्षासूत्रों को अभिमंत्रित किया गयाा। इन रक्षा सूत्र को निश्शुल्क वितरित किया गया। इससे पहले सुबह रणजीत बाबा के उत्सव विग्रह का महाभिषेक किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button