ब्रेकिंग
Raipur Missing Persons Case: रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, सेंट्रल जोन में अभियान चलाकर 50 में से 39 ग... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का छत्तीसगढ़ से रहा है गहरा ऐतिह... Chhattisgarh School Bag Weight Limit: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के भारी बस्तों पर बाल संरक्षण आयोग... Balrampur Checkdam Corruption Action: बलरामपुर में चेकडैम निर्माण में धांधली पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठ... Bastar Cyclone Damage Report: बस्तर में 'अर्नब' चक्रवाती तूफान का कहर, दो दिनों की भारी बारिश और तेज... Balrampur News Update: हाई स्कूल मैदान में 2 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे ... Indore Unique Petrol Pump Owner: इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर पिछले 20 सालों से गूंज रहा है रामचरितमान... Bhopal Ijtema 2026 Preparations: ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां तेज, क... Shahdol Drone Didi Success Story: शहडोल की किसान महिलाओं ने बदली खेती की तस्वीर, ड्रोन उड़ाकर और मशी... Faggan Singh Kulaste Statement: फग्गन सिंह कुलस्ते का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले— 'विकास की बात मत क...
देश

बीते 24 घंटे में कोरोना के 761 नए संक्रमित, 12 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 761 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों में बताया कि देश में सक्रिय कोविड​​​​-19 मामलों की संख्या गुरुवार को 4,423 से मामूली कम होकर 4,334 हो गई।

केरल में सबसे ज्यादा केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल में सबसे अधिक 1,249 सक्रिय मामले हैं। केरल के बाद कर्नाटक में 1,240 कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 914 और तमिलनाडु में 190 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 128-128 नए केस मिले हैं।

किस राज्य में कितनों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कुल 12 ताजा मौतों में से 5 लोगों की मौत केरल में हुई है। वहीं कर्नाटक में 4 लोग और महाराष्ट्र से दो लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अभी तक 5.3 लाख लोगों की मौत

गौरतलब है कि 5 दिसंबर तक कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों में थी, लेकिन ठंड के मौसम की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और 5 दिसंबर के बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी आई है। साल 2020 की शुरुआत में शुरू हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या एक समय प्रतिदिन लाखों में पहुंच गई थी। बीते 4 साल में देशभर में कोरोना के कारण 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 5.3 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं।

Related Articles

Back to top button