ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
खेल

Ind vs Aus ODI Match Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 130 के पार, स्मिथ ने ठोकी फिफ्टी

नई दिल्ली। India vs Australia 3rd ODI Match Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में कंगारू टीम ने खबर लिखे जाने तक 24 ओवर में 2 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। फिलहाल, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने क्रीज पर हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज डिसाइडर मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन डेविड वार्नर 3 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए। वहीं, कप्तान एरोन फिंच 26 गेंदों पर 19 रन बनाकर रन आउट हो गए।

स्टीव स्मिथ ने 63 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुआ एक बदलाव

सीरीज डिसाइडर मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव हुआ है। कप्तान एरोन फिंच ने केन रिचर्डसन की टीम से बाहर किया है, जबकि जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया है। उधर, भारतीय टीम में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला है। अच्छी बात ये है कि शिखर धवन और रोहित शर्मा चोट से उबर चुके हैं।

इस सीरीज का एक-एक मुकाबला दोनों टीमों ने जीत लिया है। ऐसे में आज ये वनडे मैच सीरीज डिसाइडर है, जिसमें मेजबान भारत और कंगारू टीम चमचमाती ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतरेंगी।

अब तक ऐसा है सीरीज का हाल

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पलटवार किया था। राजकोट में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया था और सीरीज 1-1 से बराबर की थी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एस्टन एगर, एस्टन टर्नर, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), जोश हेजलवुड एडम जैम्पा, पैट कमिन्स और मिचेल स्टार्क।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button