ब्रेकिंग
Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर औ... Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: कार्तिक आर्यन ने की शहनाज गिल की मिमिक्री, खुद को मारने लगे थप्पड़, देखें वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव आज कल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी क्रम में दोनों स्टार टीवी जगत के सबसे पॉप्युलर शो बिग बॉस के घर में भी पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर मस्ती की और घरवालों से बातें कीं। बिग बॉस में हर हफ्ते के अंत में होने वाले वीकेंड के वार में कार्तिक और सारा मस्ती करते दिखाई देंगे और सलमान खान के साथ भी काफी मजाक करेंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कार्तिक-सारा बिग बॉस के घर में हैं और मजे कर रहे हैं। सबसे खास ये है कि कार्तिक आर्यन बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल की मिमक्री कर रहे हैं और उन्हीं की तरह खुद को थप्पड़ भी मार रहे हैं। कार्तिक शहनाज की पूरी एक्टिंग करते हैं और घर वाले ये देखकर बहुत हंसते हैं और शहनाज भी जमकर हंसती हुई नजर आ रही है।

कार्तिक आर्यन की ओर से की गई शहनाज गिल की मिमिक्री वाकई मजेदार है और इसमें सारा उनकी पूरी मदद करती है। वहीं कार्तिक और सारा, सलमान के साथ भी भी स्टेज पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं इसके बाद रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। ऐसे में रविवार को प्रसारित होने वाला शो काफी मजेदार होने वाला है।

वहीं, अगर शो में ‘अभी क्या चल रहा है’ पर बात करें तो मधुरिमा तुली को विशाल से झगड़े के बाद घर से बाहर कर दिया गया है। वहीं पारस और सलमान के बीच उनकी गर्लफ्रेंड अंकाक्षा को लेकर बहस होती दिखाई दी। दूसरी ओर कार्तिक आर्यन और सारा की बात करें तो उनकी फिल्म लव आज कल का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो अगले महीने रिलीज होने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button