ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

हरियाणा में अनोखी शादी: एप्लीकेशन-इंटरव्यू से चुना गया दूल्हा, DC करेंगे दुल्हन का कन्यादान

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले में आज अनोखी शादी होने जा रही है। यहां लड़की का रोहतक के डीसी अजय कुमार कन्यादान करेंगे। वहीं बारात का स्वागत जिला प्रशासन करेगा। दूल्हा आवेदन और इंटरव्यू से चुना गया है।

वर चुनने की रही अनोखी प्रक्रिया

करिश्मा के लिए वर चुनने की प्रक्रिया बहुत अनोखी रही। महिला आश्रम प्रभारी सुषमा ने बताया कि करिश्मा की शादी के प्रयास DC अजय कुमार ने शुरू किए। उन्होंने अखबार में विज्ञापन दिया। विज्ञापन देखकर करीब 10 दिन में ही 8 से 10 आवेदन आ गए। इन युवाओं का CTM मुकुंद तंवर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इंटरव्यू लिया। लड़के और लड़की को आमने-सामने बैठाकर भी बात करवाई। उनमें से शॉर्टलिस्ट किए लड़कों में से करिश्मा ने ही अपनी पसंद का वर चुना। अब निक्कू से करिश्मा की शादी हो रही है। रैनकपुरा कॉलोनी निवासी निक्कू गुलिया टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर है। पिता ट्रांसपोर्टर और मां गृहिणी है।

बताया जा रहा है कि आश्रम में पली-बढ़ी करिश्मा की शादी रोहतक के रैनकपुरा के रहने वाले युवक निक्कू से हो रही है। बीते दिन मेहंदी व हल्दी की रस्म हो गई थी। अब शादी के लिए जिला प्रशासन ने बाल भवन को सजाया है। यहां पर ही इन दोनों की शादी होगी। जिला प्रशासन यहीं से कन्यादान कर करिश्मा को ससुराल विदा करेंगा। करिश्मा ने कहा कि बचपन से उसे कोई मिलने नहीं आया। जिला प्रशासन को उसका एक आधार कार्ड मिला था, जिसमें रोहतक का पता था। इसलिए वह रोहतक आ गई। यहीं रहकर 12वीं तक की पढ़ाई की।

वहीं करिश्मा का कहना है कि परिवार के रूप में उसे जिला प्रशासन मिला है। जीवनसाथी चुनने में अधिकारियों का बहुत बड़ा हाथ है। करिश्मा ने कहा कि वह 4 साल से बाल भवन में रह रही है। इससे पहले वह बाल कल्याण परिषद बहादुरगढ़ में रही। करिश्मा ने कहा कि बचपन से उसे कोई मिलने नहीं आया। जिला प्रशासन को उसका एक आधार कार्ड मिला था, जिसमें रोहतक का पता था। इसलिए वह रोहतक आ गई। यहीं रहकर 12वीं तक की पढ़ाई की।

Related Articles

Back to top button