ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

कश्मीर में बर्फबारी, गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

श्रीनगर सहित कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में घाटी में मध्यम से भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि जहां कश्मीर के ऊपरी क्षेत्रों में तड़के बर्फबारी शुरू हो गई, वहीं दिन चढ़ने के साथ घाटी के मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मोटर चालकों को फिसलन भरी सड़कों को देखते हुए सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। इस बीच, कल रात भीषण ठंड से राहत मिली, लेकिन न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री नीचे रहा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटक स्थल का तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button