ब्रेकिंग
Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ... Anamika Singh Lucknow Case: 'कार चढ़ाकर भाग चलो...' शाहनवाज और दानिश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जा... Crime News Bahadurgarh: बालौर गांव के स्कूल के कमरे में मिला युवक का शव, छाती और हाथ पर मिले वार के ... Karnal Crime News: बच्चों और मजदूरों से करवाया जा रहा था खतरनाक काम, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचे लोग
मध्यप्रदेश

आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर आधे दिन का राजकीय शोक घोषित, मंत्री काश्यप जाएंगे डूंगरपुर

भोपाल। आज का दिन जैन समाज के लिए बहुत दुखद और कठिन है। जैन समाज के वर्तमान के महावीर कहे जाने वाले आचार्य विद्यासागर महाराज ने देह त्याग दी और पूरी विधि के साथ समाधी ली। मिली जानकारी के मुताबिक रात 2.30 बजे उन्होंने देह छोड़ दी। जिसके चलते पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच एमपी सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है।

आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधि लेने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि परम पूज्य संत 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का समाधि पूर्वक देहविलय जैन समाज के साथ ही राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। पवित्र आत्मा के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा आधे दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

आगे सीएम मोहन ने जानारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, महाराज श्री की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होंगे। उनका अंतिम संस्कार चन्द्रगिरि तीर्थ में होगा और इसके लिए जैन समाज के लोगों का डोंगरगढ़ में एकत्र हो रहा है।

Related Articles

Back to top button