ब्रेकिंग
सरेआम गुंडागर्दी! पूर्व भाजपा विधायक के PA पर तलवार से हमला, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती खाकी में गुरुजी! खूंटी पुलिस ने संभाली क्लास, बच्चों को सिखाया मानव तस्करी और बाल विवाह के खिलाफ लड़... CBSE 12वीं में झारखंड के छात्रों का जलवा! 85.01% पास प्रतिशत के साथ रांची रीजन ने भी किया कमाल, देखे... दुमका में शिक्षकों की लगी 'क्लास'! दक्षता परीक्षा में शामिल हुए सैकड़ों शिक्षक, जानें क्या है पूरी प... धनबाद में पेट्रोल के लिए हाहाकार! कई पंपों पर स्टॉक खत्म होने से मची भगदड़, खाली हाथ लौट रहे वाहन चा... हाईटेक रेलवे में टॉर्च और छड़ी का क्या काम? टाटानगर स्टेशन के कर्मचारियों के लिए जारी हुआ अनोखा फरमा... अचानक क्यों बदला झारखंड का मौसम? आज इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट झारखंड में PLFI का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: गिरफ्तार राजेश महतो का खुलासा, सीक्रेट एप्स से चला रहा था वस... लातेहार में हाहाकार! पेट्रोल पंपों पर लटका ताला, कहीं खत्म हुआ स्टॉक तो कहीं मिल रहा सीमित तेल; बढ़ी... झारखंड के दुमका में नाबालिग से हैवानियत: पुलिस ने 3 दरिंदों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में जुटी ट...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button