ब्रेकिंग
इमरान की बहनों पर 'आतंकवाद' का केस! अडियाला जेल के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, अलीमा खान समेत 400 ... चांदी की कीमतों में 'महाविस्फोट'! ₹1,00,000 के पार जाने की तैयारी, जानें वो 4 कारण जिन्होंने अंतरराष... बैटरी का 'बाहुबली'! POCO M7 Plus 5G में मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी, सिर्फ ₹12,999 की शुरुआती कीमत... द्रौपदी और पांच पांडवों का 'गोपनीय समझौता'! हर भाई के साथ तय थे 72 दिन; जानें अर्जुन से कहां हुई चूक... सर्दियों में नवजात का रखें खास ख्याल! ये 5 लक्षण हो सकते हैं इंफेक्शन का संकेत, भूलकर भी न करें डॉक्... कोहरे के आगोश में उत्तर प्रदेश! आगरा-कानपुर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 0, लखनऊ में स्कूलों का समय बदला- ... दिल्ली में फिर लौटा 'गैस चैंबर'! सुधार के बाद फिर बिगड़े हालात, आनंद विहार से जहांगीरपुरी तक AQI 400... मदद करो पीएम-सीएम, ओमान में फंसी है मेरी मां' - कानपुर की बेटी ने रोते हुए लगाई न्याय की गुहार, विदे... बीजेपी महिला नेता का पुलिस पर 'पावर अटैक'! प्रखर त्रिपाठी मौत मामले में सिपाही को दिखाई 'औकात', खाकी... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का सफर! 2,000 किमी तक न लेन मार्किंग, न साइन बोर्ड; हादसों को खुला न्योता
देश

अयोग्य विधायकों को मंत्री बनाएगी कर्नाटक सरकार, येदियुरप्पा बोले- तीन से चार दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार

बेंगलुरु। कार्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार तीन से चार दिनों में किया जाएगा। उन्होंने यह बात दावोस से भारत लौटने के बाद कही। येदियुरप्पा दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम मीट में शिरकत करने गए थे। येदियुरप्पा ने इस दौरान दोहराया कि वह वादे के तहत भाजपा के टिकट पर उपचुनावों में विधायक चुने गए जेडीएस और कांग्रेस के अयोग्य विधायकों को वह मंत्री बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि हारने वालों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी।

येदियुरप्पा ने इसे लेकर कहा, ‘मैंने गृहमंत्री अमित शाह से उनकी हालिया दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की है। तीन से चार दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सौ फीसद हम यह इस महीने कर देंगे। संवाददातों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने की उन्हें जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे लेकर पहले ही अमित शाह से चर्चा हो गई है। उन्होंने इसके लिए मंजूरी दे दी है। मैं केंद्रीय नेतृत्व के साथ फिर बातचीत करूंगा और मंत्रियों की सूची जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद तीन-चार दिनों में शपथ ग्रहण समारोह के साथ मंत्रिमंडल का विस्तार करूंगा।’

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हाईकमान के अनुमति का कर रहे थे इंतजार

19 जनवरी को दावोस दौरे पर जाने वाले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शुक्रवार दोपहर को कर्नाटक लौट आए। इसके बाद कई लोग उनसे उनके आवास पर मिले। येदियुरप्पा मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हाईकमान के अनुमति का इंतजार कर रहे थे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उन्हें दिल्ली जाना होगा और नए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ चर्चा करनी होगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

नड्डा के साथ चर्चा के बाद विस्तार की कवायद को आगे बढ़ाएंगे

इससे पहले दिन में, राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि नड्डा के साथ मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे और विस्तार की कवायद को आगे बढ़ाएंगे। उपचुनाव जीतने वाले कितने विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इस सवाल का जवाब देते हुए, येदियुरप्पा ने कहा, ‘मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद आपको इसके बारे में पता चल जाएगा, तब तक प्रतीक्षा करें।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button