ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

जनविरोधी सरकार के खिलाफ खड़ा होना हर भारतीय का कर्तव्य: सिन्हा

इटावा: गांधी शांति यात्रा लेकर आये उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि जन विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ़ खड़ा होना हर भारतीय का कर्तव्य है। सैफई में तिरंगा फहराने के बाद पत्रकारो से बातचीत में श्री सिन्हा ने रविवार को कहा कि जिस संविधान को 26 जनवरी 1950 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के साथियों ने देश को दिया वो खतरे में है। गणतंत्र खतरे में है और इसलिए गांधी शांति यात्रा की जरूरत आन पड़ी । किसान सबसे ज्यादा परेशान है इसलिए वो हमारा हौसला बढ़ाने में आगे है। आज अगर हम नही चेते तो कल बहुत देर हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं । देश को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। सीएए संविधान के बिल्कुल ही खिलाफ है,इसकी कोई आवश्यकता ही नहीं थी यह कानून देश को बांटने के लिए ही बना है इसको प्रभावी नहीं किया जा सकता है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को सैफई में भव्य आयोजन के लिये बधाई देते हुये कहा कि वो खुद भी पुराने समाजवादी रहे हैं और आगे भी समाजवादी ही बने रहेंगे। हम उन सब लोगों का हाथ मजबूत करेंगे जो इस सरकार का विरोध करते है और जो जुल्म हो रहा है उसके खिलाफ खड़े है । सिन्हा ने कहा कि वह नौ जनवरी को मुंबई से गांधी शांति यात्रा की शक्ल में निकले है। सैफई के बाद वह लखनऊ जायेंगे। अगले तीन दिन यूपी में व्यतीत करने के बाद वह 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर इस यात्रा का समापन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button