ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
लाइफ स्टाइल

गर्मी में किस टाइम पीना चाहिए नारियल पानी? ध्यान रखें ये बातें

गर्मी के सीजन में कुछ चीजों को खाने का अलग ही मजा होता है. कोई आम का दीवाना होता है तो कोई तरबूज का स्वाद चखना पसंद करता है. गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है और इसके लिए ऐसी चीजों को खाने या पीने की सलाह दी जाती है जिनमें हाइड्रेटिंग गुण हों. इनमें से एक है नारियल पानी जिसका स्वाद भी बेहतरीन होता है. माना जाता है कि अगर आप एक नारियल का पानी पी लें तो शरीर में पूरे दिन पानी की कमी महसूस नहीं होती है. नारियल पानी में कैल्शियम, मैंगनीज समेत कई दूसरे पोषक तत्व होते हैं. गर्मी में इसे पीने से बॉडी लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है. लोग भले ही एनर्जी के लिए कितने ही ड्रिंक पी लें लेकिन कोकोनट वाटर के जितना रिफ्रेशिंग और एनर्जी देना वाली ड्रिंक शायद ही कोई है.

ये इलेक्ट्रोलाइट का बढ़िया स्रोत है. वैसे अधिकतर लोग इसे पीते समय कई गलतियां दोहराते हैं. कई तो ये भी नहीं जानते हैं कि इसे पीने का सही समय क्या है. अब सवाल है कि आखिर गर्मियों में कब या किस टाइम कोकोनट वाटर को पीना चाहिए. जानिए..

नारियल पानी के पोषक तत्व

नारियल पानी पोटेशियम का बढ़िया सोर्स होता है. इसके अलावा इसमें विटामिन सी, जिंक, मैग्नीशियम और दूसरे कई पोषक तत्व होते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. दरअसल इसके जरिए इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस सही रहता है. गर्मियों में डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है इसलिए नारियल पानी और खीरे जैसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नारियल पानी तुरंत शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाने का काम करता है. इसके अलावा इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है.

कब पिएं नारियल पानी?

लोगों में ये सवाल बना रहता है कि नारियल पानी को किस टाइम पीना चाहिए. कुछ लोग इसे खाली पेट पीना फायदेमंद मानते हैं तो कुछ दोपहर के समय. जयपुर की डायटिशियन सुरभि पारिक कहती हैं कि इसे पीने का बेस्ट टाइम मॉर्निंग में है. इसे हैवी मील के साथ या इसके बाद नहीं पीना चाहिए. एक्सपर्ट सुरभि पारीक कहती हैं कि जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स यानी एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या हो उन्हें नारियल पानी को खाली पेट पीना चाहिए. वैसे इस हेल्दी ड्रिंक को खाली पेट पीने के और भी कई फायदे हैं.

सुबह-सुबह इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिसका बेनिफिट वेट लॉस में मिलता है. पेट अगर स्वस्थ है तो शरीर कई बीमारी या हेल्थ प्रॉब्लम्स से बच पाता है. आप चाहे तो एक्सपर्ट की सलाह पर इसे दोपहर के समय भी पी सकते हैं. वैसे इसे शाम को पीना चाहिए या नहीं इस पर कंफ्यूजन लगातार बनी रहती है.

किन्हें नहीं पीना चाहिए नारियल पानी

आईएमडी भी कह चुका है कि आने वाले समय में हीटवेव का खतरा लोगों को बहुत सताएगा. ऐसे में नारियल पानी जैसी चीजों का सेवन करना बहुत जरूरी है. पर जो लोग किडनी से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार हैं उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए. दरअसल इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है और शरीर में इसकी अधिकता के कारण किडनी में ये जमा होने लगता है. ऐसे में किडनी डैमेज होने का खतरा बढ़ता है.

आजमाएं ये नुस्खे

इस ड्रिंक से दोगुने फायदे पाने के लिए आप इसमें कुछ चीजों को भिगोकर खा सकते हैं. चिया सीड्स और नट्स को रात में इसी पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इसे खाली पेट खाएं. ये हेल्दी ब्रेकफास्ट है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर स्किन को हेल्दी बनाया जा सकता है.

आप चाहे तो नारियल पानी और लेमन की हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं. एक गिलास में आधे नींबू का रस, एक चम्मच शहद और 4 से 5 पुदीने की पत्तियों का रस मिलाकर नारियल पानी में शामिल करें. गर्मी की ये हेल्दी ड्रिंक आपको लू से बचाएगी और शरीर में पानी की कमी नहीं होगी.

Related Articles

Back to top button