ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
देश

‘दिल्ली में बैठे लोगों को नहीं पता, तमिलनाडु की धरती रचने जा रही इतिहास’, वेल्लोर में बोले पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर प्रचार कर रहे हैं. वह आज तमिलनाडु के वेल्लोर पहुंचे, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि जो लोग दिल्ली में बैठे हैं उन्हें नहीं पता होगा की वेल्लोर की धरती नया इतिहास बनाने जा रही है. बीजेपी और एनडीए को तमिलनाडु में अपार जनसमर्थन मिल रहा है. पूरा तमिलनाडु कह रहा है ‘एक बार फिर मोदी सरकार’.

पीएम ने डीएमके पर करारा हमला बोला और कहा कि पूरी DMK एक फैमिली की कंपनी बनकर रह गई है. DMK की फैमिली पॉलिटिक्स की वजह से तमिलनाडु के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है. उसकी राजनीति का मुख्य आधार डिवाइड, डिवाइड और डिवाइड है. ये पार्टी देश के लोगों को भाषा के नाम पर लड़ाती है, धर्म और जाति के नाम पर लड़ाती है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के बारे में कहा जाता था कि भारत की इकॉनमी कभी भी फेल हो सकती है. वही भारत आज दुनिया की एक ताकत बनकर उभर रही है. मुझे खुशी है कि भारत में तमिलनाडु की एक भूमिका रही है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी को आगामी 14 अप्रैल के नव वर्ष के लिए शुभकामनाएं देता हूं. मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह वर्ष तमिलनाडु की यात्रा को और मजबूत करेगा. आने वाले चुनाव तमिलनाडु के लोगों में नया उत्साह पैदा करेंगे.

उन्होंने कहा कि हमें मिलकर ‘विकसित तमिलनाडु’ और ‘विकसित भारत’ बनाना होगा. पिछले 10 सालों में एनडीए की केंद्र सरकार ने विकसित भारत की नींव तैयार की है. 2014 से पहले भारत घोटालों के लिए प्रसिद्ध था और उसकी अर्थव्यवस्था एक जर्जर स्थिति के अलावा कुछ नहीं थी, लेकिन आज भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत को मजबूत बनाने में तमिलनाडु ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. अंतरिक्ष और विनिर्माण क्षेत्र में तमिलनाडु के योगदान से अद्भुत परिणाम मिल रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार वेल्लोर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है. जल्द ही यहां उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट चालू हो जाएगा. यह वेल्लोर को भारत के हवाई संपर्क मानचित्र पर स्थापित कर देगा.

Related Articles

Back to top button