ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

आंखों के सामने होते देखा बेटी का कत्ल, फिर मां ने श्रीदेवी की फिल्म जैसा लिया कातिल से बदला

आपने 2017 में आई श्रीदेवी की फिल्म देखी होगी. उसमें एक मां अपनी बेटी से हुए रेप का बदला दोषियों की हत्या करके लेती है. ठीक इसी तरह कर्नाटक से भी एक मामला सामने आया है. लेकिन ये केस उससे भी कहीं ज्यादा खौफनाक है. यहां एक मां के सामने ही उसकी बेटी का कत्ल कर दिया जाता है. मां ये दृश्य देख नहीं पाती और कातिल को मार डालती है. डबल मर्डर का ये मामला बेंगलुरु के जयनगर का है.

यहां 44 साल के आदमी ने 24 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या कर डाली. बाद में लड़की की मां ने आरोपी को पत्थर से कुचलकर मार डाला. जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुरेश ने पहले लड़की पर दो बार चाकू से वार किए. जैसे ही लड़की की मां ने यह सब देखा, उन्होंने पीछे से आकर आरोपी के सिर पर पत्थर से वार कर दिया. मां फिर बेटी को बचाने के लिए दौड़ी. लेकिन तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी. उधर, लड़की की हत्या करने वाले आरोपी ने भी दम तोड़ दिया था.

पुलिस ने बताया कि 24 साल की लड़की और सुरेश दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच सालों से जानते थे. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जार रहा है. प्राथमिक जांच के अनुसार, पार्क में लड़की और सुरेश के बीच झगड़ा हो गया था. दरअसल, पीड़िता कुछ समय से सुरेश से दूरी बना रही थी. सुरेश को यह सब अच्छा नहीं लगा. उसने बात करने के बहाने से लड़की को शनिवार शाम साढ़े चार बजे पार्क में बुलाया.

पार्क जाने की बात कहकर घर से निकली लड़की

उधर, लड़की ने अपनी मां को बताया कि वह पार्क में किसी से मिलने जा रही है. मां को कुछ शक हुआ तो उन्होंने अपनी बेटी का पीछा किया. जैसे ही वो पार्क के पास पहुंची तो देखा कि उनकी बेटी सुरेश से बात कर रही है. दोनों के बीच अचानक से झगड़ा हुआ तो सुरेश ने धारधार हथियार से लड़की के गर्दन पर जानलेवा वार कर दिया. इससे लड़की चीखने-चिल्लाने लगी. उधर मां ने जब बेटी को चीखते देखा तो वह वहां दौड़ी-दौड़ी पहुंची. सुरेश तब भी लड़की पर लगातार चाकू से वार कर रहा था. तभी लड़की की मां ने बेटी को बचाने के लिए सुरेश के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. इससे सुरेश की मौत हो गई.

पांच सालों से थी जान-पहचान

मां अपनी बेटी के पास पहुंची तो पाया कि उसकी भी मौत हो चुकी है. मानला पुलिस तक पहुंचा तो लड़की की मां को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही वारदात के समय मौजूद अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. डीसीपी ने बताया कि दोनों ही एक-दूसरे को पांच साल से जानते थे. वे एक ही ऑफिस में काम करते थे. लड़की एक केयरटेकर थी, जबकि सुरेश कंपनी में इवेंट मैनेजमेंट के लिए काम करता था. लड़की कुछ समय से सुरेश से दूरी बनाकर रखने की कोशिश कर रही थी. इस घटना को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button