ब्रेकिंग
राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! कोटेदारों की धांधली खत्म, अब 5G मशीनों और 'फेस रीडिंग' से मिलेगा प... Yamuna Water Agreement: राजस्थान के लिए खुशखबरी, यमुना जल समझौते पर हरियाणा से बनी बात; 3 जिलों का म... Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी ... Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े ... NEET Paper Leak Case: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से मास्टरमाइंड डॉक्टर गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड... HBSE 10th Result: हरियाणा के 10वीं बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस दिन और कितने बजे आएगा ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में स्कोडा कार के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Rewari Election Result: रेवाड़ी में खिला भाजपा का कमल, विनीता पीपल ने 21,455 वोटों से दर्ज की ऐतिहास... Haryana News: जींद में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, आज CM सैनी से बैठक के बाद होगा बड़ा फैसला Bhopal News: भोपाल में BJP विधायक [विधायक का नाम] की बढ़ी पावर, संगठन/सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
टेक्नोलॉजी

आ गई कमाल की टेक्नोलॉजी, अब गाड़ी में तेल भरेगा AI रोबोट, ऐसे करता है काम

आजतक कभी भी ऐसा देखने को नहीं मिला कि रोबोट कार में फ्यूल भर रहा हो, आपने हॉलीवुड फिल्मों में भी कार चालक को ही फ्यूल भरते हुए देखा होगा. कई देश तो ऐसे हैं जहां फ्यूल भरने के लिए लोगों को रखा जाता है. लेकिन क्या आप इस बात की कल्पना भी कर सकते हैं कि कुछ देश ऐसे भी हैं जहां गाड़ी में फ्यूल भरने के लिए इंसान नहीं बल्कि रोबोट्स का इस्तेमाल किया जाता है.

संयुक्त अरब अमीरत के अबू धाबी में नेशनल ऑयल कंपनी ने गाड़ियों में फ्यूल भरने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उर्फ एआई की मदद से एआई रोबोट को तैयार किया है. ये एआई रोबोट फ्यूल स्टेशन पर बहुत ही आसानी से गाड़ियों में फ्यूल डालने का काम करने में सक्षम है.

कैसे काम करता है ये रोबोट?

आप लोगों के मन में भी ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये एआई रोबोट आखिर किस तरह से काम करता है? अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी का ये एआई रोबोट में कैमरा और सेंसर्स की मदद से काम करता है. ये रोबोट गाड़ी की तरफ बढ़ता है और फिर फ्यूल टैंक कैप को खोलता है और फिर फ्यूल पाइप का नोजल गाड़ी में लगाता है.

अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के मुताबिक, ये रोबोट कंप्यूटर विज़न टेक्नोलॉजी पर काम करता है. इस रोबोट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये तेजी से काम करने में सक्षम है और इस रोबोट की सबसे खास बात तो यह है कि इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है.

इस रोबोट को ADNOC Al Reem Island पेट्रोल स्टेशन पर दिखाया गया है और इसे मौजूदा कर्मचारियों की मदद के साथ इस्तेमाल किया जाएगा. इस एआई रोबोट के आने दो बड़े फायदे होंगे, पहला तो प्रोडक्टिविटी को बूस्ट करने में मदद मिलेगी और दूसरा फ्यूल टाइम को भी कम किया जा सकेगा.

Related Articles

Back to top button