ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
खेल

ऑकलैंड में हारी टीम इंडिया तो सीरीज खत्म, सुबह 7 बजे उठकर देखें मुकाबला

नई दिल्ली। भारतीय टीम शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। पहला वनडे हारने के बाद अब टीम इंडिया के लिए मामला करो या मरो का हो गया है। सीरीज में बने रहने के लिए भारत की दूसरा वनडे जीतना जरूरी है। पहले वनडे में भारतीय टीम को 347 रन बनाने के बाद भी हार मिली थी लिहाजा इस मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव की पूरी उम्मीद की जा रही है।

कप्तान विराट कोहली दूसरे वनडे में शार्दुल ठाकुर की जगह युवा नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं। वहीं कुलदीप यादव के साथ युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी भी मैदान पर नजर आ सकती है।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच ?

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड के इडेन पार्क स्टेडियम में खेलेगी।

कितने बजे से शुरू होगा दूसरा वनडे मैच ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आप हॉटस्टार पर जा सकते हैं।

इसके अलावा हिंदी में लाइव अपडेट्स के लिए आप www.jagran.comपर लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर आपको हर मैच की अपडेट्स, लाइव स्कोर और नतीजे सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगे।

भारत की संभावित टीम:

विराट कोहली (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी।

न्यूजीलैंड की संभावित टीम

टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, जिमी नीशाम, स्कॉट कुगलेइजन, टाम ब्लंडेल, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button