ब्रेकिंग
जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स... पंजाब सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री सेहत योजना का हेल्थ कार्ड अब घर बैठे होगा डाउनलोड सोलन में सरेबाजार खूनी वारदात: हरियाणा के युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार पूर्व MLA रामनिवास सुरजाखेड़ा की याचिका खारिज, हाई कोर्ट से स्टे न होने पर आरोप तय करने की प्रक्रिया...
खेल

Ind vs NZ: मार्टिन गप्टिल ने भारतीय स्पिनर्स को किया सावधान, हो सकती है और पिटाई!

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच को जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में जीत दर्ज करने को बेताब है और इसके लिए टीम के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने कहा है कि हमारी टीम के बल्लेबाजों को स्पिनर के खिलाफ और ज्यादा आक्रामक होकर खेलने की जरूरत है। ब्लैक कैप्स ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में रिकॉर्ड रन चेज करके मैच को अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

मार्टिन गप्टिल ने बताया कि पहले मैच में हमारी जीत का मुख्य आधार स्पिनर्स के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी रही थी। पहले मैच में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने हैमिल्टन में 148 रन दिए थे। उन्होंने कहा कि दूसरे मैच में कंडीशन बिल्कुल अलग रहने वाली है। हमें दूसरे मैच में थोड़ा और आक्रामक होने की जरूरत है और हमें यकीन है कि पिछले मैच की तरह यहां स्पिनर्स को पिच से और कम मदद मिलेगी। मुझे लगता है कि हैमिल्टन में हमने जिस तरह से भारतीय स्पिनर्स को हैंडल किया वो काफी लंबे वक्त बाद हमारी टीम ने किया था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय टीम को हल्के में लेना हमारे लिए ठीक नहीं होगा क्योंकि वो एक वर्ल्ड क्लास टीम है।

गप्टिल ने कहा कि हम भारत को जीत की होड़ से बाहर नहीं रख सकते। उनकी साइड विश्व स्तरीय है और उनसे पास मैच जीतने वाले बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों हैं। हम दूसरे मैच में एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे और सीरीज को जीतने में पूरी ताकत लगा देंगे। हमें आशा है कि हम अगले मैच में एक बार फिर से अपनी स्किल को साबित करने में सफल होंगे।

जसप्रीत बुमराह को फेस करने के बारे में बात करते हुए 33 साल के गप्टिल ने कहा कि उनके एक्शन यूनिक है जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। वो अंदर की तरफ आते हैं और अपने फन में पूरी तरह से माहिर हैं। हमने उन्हें पिछले मैच में ज्यादा अच्छे तरीके से खेला था। नई गेंद से के साथ वो काफी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। हालांकि पिछले मैच में हमारे बल्लेबाजों ने मध्य में उन्हें अच्छी तरह से खेला और शुरुआती बल्लेबाजों ने भी उन्हें जल्दी विकेट नहीं लेने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button