ब्रेकिंग
Haryana News: हरियाणा में डेंगू टेस्ट और प्लेटलेट्स के रेट फिक्स, मनमानी फीस वसूलने वाले प्राइवेट अस... राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! कोटेदारों की धांधली खत्म, अब 5G मशीनों और 'फेस रीडिंग' से मिलेगा प... Yamuna Water Agreement: राजस्थान के लिए खुशखबरी, यमुना जल समझौते पर हरियाणा से बनी बात; 3 जिलों का म... Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी ... Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े ... NEET Paper Leak Case: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से मास्टरमाइंड डॉक्टर गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड... HBSE 10th Result: हरियाणा के 10वीं बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस दिन और कितने बजे आएगा ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में स्कोडा कार के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Rewari Election Result: रेवाड़ी में खिला भाजपा का कमल, विनीता पीपल ने 21,455 वोटों से दर्ज की ऐतिहास... Haryana News: जींद में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, आज CM सैनी से बैठक के बाद होगा बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश

किराए के घर में रहने आया था परिवार, अगले दिन मिली सभी की लाश… एक शव रेलवे ट्रेक पर मिला

सतना। सतना के ही ग्राम तिघरा से किराए के घर में रहने के लिए परिवार आया था, क्‍या पता था सतना में आज उनके जीवन का अंतिम दिन होगा। पति-पत्‍नी के अलावा दो बेटों को भी नहीं छोड़ा। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर और महिला और दोनों बेटों के घर में ही पड़ रहे। नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास कैदी प्रजापति के घर पर कमरा किराए पर लिया था।

मूलत: पास के ही तिघरा गांव का रहने वाला था

बताया जाता है कि मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले राकेश चौधरी (45वर्ष) ने एक दिन पहले मंगलवार को ही कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास कमरा किराए पर लिया था। वह मूलत: पास के ही तिघरा गांव का रहने वाला था। दिन भर वो, उसकी पत्नी संगीता चौधरी (38वर्ष) और बेटे निखिल (13वर्ष) व ऋषभ (10वर्ष) कमरे को व्यवस्थित करने में लगे रहे। जबकि दूसरे दिन ही पूरे परिवार के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पहले पति का शव मिला

बताया जाता है कि सबसे पहले देर रात करीब तीन बजे पति राकेश चौधरी का शव रेलवे ट्रेक पर मिला। इसकी सूचना पाकर जीआरपी कार्रवाई कर ही रही थी कि उसके घर के आसपास लोगों ने खून के धब्बे देखकर घर के अंदर का नजर दौड़ाई। यहां उसकी पत्नी संगीता सहित बेटे निखिल और ऋषभ के भी रक्तरंजित शव पाए गए। पत्नी और बेटों के शव पाए जाने के बाद ही राकेश के शव की शिनाख्त हो पाई।

एसपी भी मौके पर पहुंचे

इस घटना की सूचना आस-पड़ौस के लोगों ने पुलिस को दी। एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत ने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button