ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मध्यप्रदेश

सतना के कमर्शियल टैक्स ऑफिस में लगी आग, रविवार की छुट्टी थी… वरना हो जाता बड़ा हादसा

सतना। सतना शहर के सिटी कोतवाली के पीछे रामना टोला स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय वृत्त-1 की दूसरी मंजिल में रविवार को आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कार्यालय के अनेक कंप्यूटर सिस्टम और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। बता दें कि सतना का वाणिज्यिक कर कार्यालय लंबे समय से किराए के भवन में संचालित है।

बताया गया है कि रविवार की सुबह कार्यालय के चौकीदार ने दूसरी मंजिल पर स्थित वृत्त-1 के कमरों से धुंआ उठता देखा। इसके बाद अंदेशा होने पर उसने कार्यालय के जिम्मेदारों और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन कार्यालय के अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ कंप्यूटर सिस्टम जलकर खाक हो गए।

रविवार को अवकाश दिवस होने की वजह से यह पता नहीं चल पाया है कि नष्ट हुए दस्तावेज कितने और किस श्रेणी के रहे। आग लगने का वास्तविक कारण तो अब तक अज्ञात है, लेकिन फौरी तौर पर इसकी वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

कार्यालय की इमारत जर्जर

बता दें कि सतना का वाणिज्यिक कर कार्यालय कई वर्षों से किराए के भवन में चल रहा है, जो कि जर्जर हालत में है। हाल ही में हुई वर्षा के दौरान कई बार भवन की छत और दीवार का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है। इससे कार्यालय का रखरखाव ठीक तरीके से नहीं कराए जाने के संकेत भी मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button