ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मनोरंजन

सना खान का हुआ ब्रेकअप, एक्स बॉयफ्रेंड और डांसर मेल्विन लुईस पर धोखा देने का लगाया आरोप

नई दिल्लीl अपने रिश्ते की घोषणा करने के एक साल से भी कम समय में एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस की कंटेस्टेंट सना खान ने पुष्टि की है कि उन्होंने डांसर मेल्विन लुईस के साथ अपना ब्रेकअप कर लिया है, उनका दावा है कि मेल्विन लुईस ने उनके साथ धोखा किया है।

सना ने एक इंटरव्यू में टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘मेरा मेल्विन के साथ ब्रेकअप हो गया है क्योंकि वह मुझे धोखा दे रहा था। मैंने उसे पूरे दिल से प्यार किया था और उसके प्रति कमिटेड थी। बदले में मुझे जो मिला, उसने मुझे दुख पहुंचा है और मैं हिल गई हूं। मुझे चिंता हो रही है और मैं डिप्रेशन में हूं।’

चीटिंग के बारे में पूछे जाने पर सना ने कहा, ‘कुछ दिन पहले मुझे लगा कि वह कुछ कर रहा है। चूंकि मुझे संदेह था, इसलिए मैंने उसका मोबाइल फोन ले लिया, जिसे उसने मुझसे वापस ले लिया और मैसेजेस डिलीट करना शुरू कर दिया। तब मुझे एहसास हुआ कि लोगों ने मुझे उसके बारे में जो भी बताया था, वह सच था और मैंने रिश्ता खत्म कर दिया। मुझे बाद में यह भी पता चला है कि वह पहले से ही किसी और को डेट कर रहा है। मुझे पता है कि वह लड़की कौन है लेकिन उसका नाम उजागर करना मेरे लिए ठीक नहीं है।’

सना ने दावा किया है कि उन्हें इस बारे में आभास पिछले साल सितंबर में हुआ था। इस बारे में बताते हुए सना ने कहा, ‘मैं बीमार थी लेकिन वह बिलकुल भी चिंतित नहीं था। मैं अपने चेहरे को अपने बालों के साथ छिपाती फिर रही थी लेकिन उसने कभी भी मेरी चिंता नहीं की। मुझे खुशी है कि भगवान ने मुझे इस जहरीले रिश्ते से बचाया है।’

सना ने आगे कहा, ‘मैं शारीरिक रूप से रिश्ते से बाहर निकल गई हूं लेकिन मानसिक और भावनात्मक रूप से मैं अभी भी इस रिश्ते में हूं। मैं उससे शादी करना चाहती थी। मुझे नहीं लगता कि मैं अब किसी भी आदमी पर भरोसा कर सकूंगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button