ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
मनोरंजन

Bigg Boss 13 Finale Week: फिर उठा शहनाज़ गिल के कैरेक्टर पर सवाल, तो सिंगर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ के फिनाले में अब बस तीन दिन बाकी हैं। 15 फरवरी को इस बात की घोषणा हो जाएगी की इस सीजन का विजेता कौन बनेगा। उससे पहले मशूहर पत्रकार रजत शर्मा ‘बिग बॉस’ हाउस में पहुंचे हुए हैं जो कंटेस्टेंट से सीधे सवाल कर रहे हैं। रजत की ‘आप की अदालत’ में हर कोई कठघरे में खड़ा होगा। आज के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें शहनाज़ और सिद्धार्थ ‘कठघरे’ में दिखाई दे रहे हैं, और रजत उनसे तीखे सवाल कर रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है रजत शहनाज़ से पूछते हैं कि ‘शहनाज़ लोग कहते हैं कि ये जो मासूम सा चेहरा है इसके पीछे शातिर खिलाड़ी छुपा है’? इस पर शहनाज़ कहती हैं कि ‘गेम खेलने आई हूं गेम खले रही हूं। दो महीने तक मुझे पता ही नहीं था कि गेम कैसे खेलनी है, लेकिन जब ठोकरें लगीं तब मैंने भी सोच लिया अब आ जाओ मैदान में’।

इसके बाद रजत शर्मा ने शहनाज़ की इमेज को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा ‘आप शिकायत करती हैं कि इस घर में रहने वालों ने आपकी इमेज खराब कर दी, जबकि जनता को लगता है आपने अपनी इमेज खुद खराब की है’। इस पर शहनाज़ जवाब देती हैं कि उन्हें कोई भी कुछ कहता है उन्हें बुरा नहीं लगता पर सिद्धार्थ कुछ कहते हैं तो वो इरिटेट फील करती हैं और हाईपर हो जाती हैं। वहीं तीन-चार ब्वॉयफ्रेंड बनाने के सवाल पर शहनाज़ ने कहा कि वो ये मज़ाक में ही बोलती हैं। इसके बाद रजत शर्मा ने कहा कि वो अपनी इमेज पर खुद सवाल खड़े कर रही हैं।

क्या बाहर भी रहेगा #SidNaaz ?

शहनाज़ ने कहा ‘सिडनाज़ इसलिए बना क्योंकि ‘SidNaaz’ इकट्ठे थे। चार महीने उसने मुझे झेला है वो महान है। मैं चाहती हूं वो बाहर भी मेरे साथ रहे क्योंकि मुझे उसके साथ बहुत ज्यादा लगाव हो गया है’। आपको बता दें कि शहनाज़ इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button