ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
विदेश

कोरोना वायरसः जापानी जहाज में फंसे भारतीयों को निकालने के प्रयास तेज : दूतावास

जापान स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह जापान के तट पर बंधे क्रूज जहाज को पृथक रखे जाने की अवधि खत्म होने पर उसमें सवार सभी भारतीयों को उतारने के प्रयास कर रही है। चीन में खतरनाक कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना वायरस के कहर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1631 हो गई है। यहां 14 फरवरी को इस बीमारी से 24 घंटों में 143 लोगों की मौत हुई है।

दूतावास ने जहाज पर मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को ई-मेल भेजकर सभी तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है। दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उन सभी से जापान सरकार के स्वास्थ्य और अलग रखे जाने के प्रोटोकॉल का पालन करने का भी आग्रह किया गया है। जापानी सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि 80 या उससे अधिक उम्र के यात्रियों में कोविड-19 की जांच निगेटिव आने पर उन्हें जहाज से उतरने का विकल्प दिया जाएगा। शुक्रवार को बयान में कहा गया कि कोई भारतीय इस श्रेणी के तहत नहीं आता।

बता दें कि जापान के तट से दूर खड़े जहाज डायमंड प्रिंसेस में एक और भारतीय जानलेवा कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही संक्रमित भारतीयों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जापान में भारतीय दूतावास ने बताया, जहाज में सवार भारतीय क्रू के तीसरे सदस्य का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया। अब तक जहाज पर 218 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसमें 132 क्रू सदस्यों के साथ कुल 138 भारतीय सवार हैं।   जापान के तट पर इस महीने की शुरुआत में पहुंचे इस क्रूज जहाज पर सवार 3,711 लोग सवार हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा, भारतीय क्रू के तीनो सदस्यों समेत 218 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें अलग रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, जहाज पर सवार किसी अन्य भारतीय में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। तीनों भारतीयों की हालत स्थिर बनी हुई है। दूतावास इन लोगों से ईमेल और टेलीफोन के माध्यम से संपर्क में है। दूतावास ने क्रू प्रबंधन कंपनी से भी संपर्क साधा है और मुसाफिरों की कंपनियों से संपर्क कायम किया गया है। जहाज पिछले सप्ताह 3711 यात्रियों को लेकर जापान के तट पर पहुंचा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button