ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

चार दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे UN प्रमुख गुतरेस

इस्लामाबाद: संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुतरेस चार दिन के दौरे पर रविवार को पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान वह अफगान शरणार्थियों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब भी जायेंगे। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के नूर खान हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका स्वागत संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम और विदेश मंत्रालय तथा पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक गुतारेस राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ वार्ता करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि इन बैठकों के दौरान पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर अपना नजरिया साझा करेगा। उनके अन्य कार्यक्रमों में सांसदों और युवाओं के साथ बातचीत भी शामिल है। वह सतत विकास, जलवायु परिवर्तन और शांतिरक्षण विषयों पर विशेष वार्ता करेंगे।

वह लाहौर भी जाएंगे। साथ ही वह करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब भी जाएंगे। वह “पाकिस्तान में 40 वर्षों तक अफगान शरणार्थियों को पनाह देने” के विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) कर रहा है। सोमवार से शुरू हो रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री खान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button