ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
मध्यप्रदेश

जान से जरूरी कमीशन… ग्वालियर रेफर हो रहे मरीजों को निजी अस्पताल भेज रहे एंबुलेंस संचालक

मुरैना। सड़क हादसे में घायल हुई कृष्णा पत्नी राजू राजपूत को जिला अस्पताल के डाक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया। कृष्णा के स्वजन ने एंबुलेंस की और जैसे ही यह एंबुलेंस अस्पताल से बाहर निकली तो ड्राइवर व उसके सहायक ने कृष्णा के पति व स्वजन को यह कहते हुए डराना शुरू किया, कि इनकी हालत बहुत खराब है, सरकारी अस्पतालों की स्थिति तो जानते ही हो, वहां समय पर दवाई तक नहीं मिलेगी।

इसके बाद एंबुलेंस चालक की बातों से डरे स्वजन उससे ही अच्छे अस्पताल की जानकारी पूछने लगे। इसके बाद ड्राइवर ने जिला अस्पताल से 500 मीटर दूर मुरैना के ही एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस खड़ी कर मरीज को वहां भर्ती करवा दिया।

मुरैना जिला अस्‍पताल में 22 प्राइवेट एंबुलेंस

यह तो केवल एक उदाहरण है, मुरैना जिला अस्पताल में ऐसी 22 प्राइवेट एंबुलेंस है, जिनके संचालक अपने कमीशन के लिए मरीजों को निजी अस्पतालाें में बेच रहे हैं। एंबुलेंस के एक पूर्व ड्राइवर ने बताया, कि मरीज ले जाने के एवज में मुरैना के तीन निजी अस्पताल ऐसे हैं, जो मरीज के बिल की 25 से 30 फीसद राशि बतौर कमीशन देते हैं। वहीं ग्वालियर का एक निजी अस्पताल मरीज के बिल की 40 फीसद तक राशि एंबुलेंस संचालक को दे रहा है।

मुरैना के एक निजी अस्पताल ने तो चार एंबुलेंस खरीदकर उन दलालों को दे दी हैं, जो अस्पताल में रेफर होने वाले मरीजों की तलाश में दिनभर रहते हैं। यह दलाल इतने बेखौफ और निडर हैं, कि सरकारी एंबुलेंस से जाने वाले मरीज को जबरदस्ती अपनी प्राइवेट एंबुलेंस में रखते हैं, फिर निजी अस्पताल ले जाते हैं। इन हालातों को लेकर नईदुनिया संवाददाता ने सीएमएचओ डाॅ. पदमेश उपाध्याय और सिविल सर्जन डाॅ. जीएस तोमर से पूछा तो दोनों जिम्मेदार एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं हुए।

Related Articles

Back to top button