ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
मध्यप्रदेश

इंदौर में स्मार्त और वैष्णव मंदिरों में एक मत से 26 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी

इंदौर। इस वर्ष द्वापर जैसे बने महायोग में स्मार्त और वैष्णव मंदिरों में एक मत से कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जा रही है। इस मौके पर रात के 12 बजते ही जन्म आरती होगी। शनिवार को राधा-गोविंद मंदिर (इस्कान) निपानिया में बाललीलाओं का मंचन और आड़ा बाजार के राधाकृष्ण मंदिर में भागवत पारायण का आयोजन किया गया। प्राचीन गोपाल और बांके बिहारी मंदिर में विद्युत सज्जा की गई है।

आड़ा बाजार स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर एवं त्रिवेदी संस्थान पर जन्माष्टमी अवतरण समारोह में भागवत पारायण किया गया। इंदुमति त्रिवेदी ने बताया कि प्रतिदिन भगवान गणेश एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा का नियमित अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

– राधा-गोविंद मंदिर निपानिया में रूस-ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के भक्त आए हुए हैं। महामनदास महाराज और मीडिया प्रभारी हरि अग्रवाल ने बताया कि भगवान की बाललीलाओं का मंचन किया गया। जन्माष्टमी पर दर्शन-पूजन और रात 10 बजे अभिषेक एवं मध्य रात्रि में जन्म महाआरती होगी।

– गुरु विरजानंद वैदिक ट्रस्ट द्वारा जन्माष्टमी पर यज्ञोपवीत और वेदारंभ संस्कार आर्य समाज मंदिर, संचार नगर में सुबह नौ से 12 बजे तक होगा। इस मौके पर स्वामी सर्वानंद सरस्वती महाराज के प्रवचन होंगे।

– हरे कृष्ण मूवमेंट मध्य प्रदेश द्वारा जन्माष्टमी पर शाम छह बजे से लाभ मंडपम, रेसकोर्स रोड पर संगीतमयी कीर्तन, राधा-कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button