ब्रेकिंग
जल विवाद पर पंजाब के हितों की मजबूती से रक्षा कर रही है पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दूसरे राज्यों को छोड़ पंजाब में निवेश कर रही निजी कंपनियां , महिंद्रा कंपनी का 400 करोड़ का निजी निव... शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ...
विदेश

जापान के जहाज पर फंसे कोरोना संक्रमित लोगों को मुफ्त बांटे गए 2,000 iPhone

टोक्योः जापान सरकार ने डायमंड प्रिन्सेस क्रूज शिप पर फंसे कोरोना वायरस से संक्रमित यात्रियों के बीच 2,000 आईफोन बांटे। फोन में सोशल मीडिया एप लाइन को इंस्टॉल करके दिया गया है ताकि लोग मैसेजिंग के जरिए डॉक्टर से कोरोना से बचने के लिए सुझाव ले सकें। मैकोटकारा की एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय, निजी मामलों के मंत्रालय और आंतरिक मामलों के मंत्रालय और संचार मंत्रालय के सहयोग से, यात्रियों और चालक दल को 2,000 आईफोन प्रदान किए हैं।

आईफोन में पहले से ही लाइन एप इंस्टॉल किए गए है जिनकी मदद से यात्री जापान में चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ बात कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक जहाज के चालक दल और यात्रियों दोनों के लिए हर केबिन में कम से कम एक आईफोन दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जापान से बाहर रजिस्टर्ड गूगल प्ले-स्टोर और एप स्टोर में शायद लाइन एप डाउनलोड करने का विकल्प शायद नहीं मिलता है। इससे पहले क्रूज के कई मेंबर ने बताया था कि आईफोन में लाइन एप को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि एंड्रॉयड के साथ ऐसा नहीं है।

PunjabKesari

बता दें कि डायमंड प्रिन्सेस क्रूज शिप में करीब 3,700 यात्री फंसे हैं जिनमें से छह भारतीय हैं। जहाज पर 1100 क्रू मेंबर हैं, जिनमें से 132 भारतीय हैं। इनमें से 350 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस क्रूज में मौजूद भारत की सोनाली ठक्कर भी है, हालांकि ठक्कर के कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं होने की जानकारी के बाद उनके पिता दिनेश ठक्कर ने प्रधानमंत्री मोदी से उन्हें (सोनाली को) भारत वापस लाने के लिए गुहार लगाई है।

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं भारत सरकार से प्रार्थना करता हूं कि मेरी बेटी को जहाज से वापस भारत लाया जाए। अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं है। जापान सरकार अपनी ओर से बेहतर कदम उठा रही है। सभी भारतीय जो कोरोनावयरस से संक्रमित नहीं है, उन्हें वापस भारत लाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button