ब्रेकिंग
Indore Unique Petrol Pump Owner: इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर पिछले 20 सालों से गूंज रहा है रामचरितमान... Bhopal Ijtema 2026 Preparations: ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां तेज, क... Shahdol Drone Didi Success Story: शहडोल की किसान महिलाओं ने बदली खेती की तस्वीर, ड्रोन उड़ाकर और मशी... Faggan Singh Kulaste Statement: फग्गन सिंह कुलस्ते का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले— 'विकास की बात मत क... Khajuraho Jawari Temple News: छतरपुर के 11वीं सदी के जवारी मंदिर में फिर जुड़ेगा भगवान विष्णु की मूर... श्रीलंका में गूंजा धार के बाग प्रिंट का डंका, शिल्पकार डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच प... Indore Mhow Murder Case: टीवी सुधारने में देरी पर इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या, कोर्ट न... Twisha Sharma Case: सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले का मुकदमा भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने का किया... Kuno National Park Cheetah Death: कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक KNG22 की गोली मारकर हत्या मामले में... Ujjain Mystery Death Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में पश्चिम बंगाल की महिला का फंदे से लटका मिला शव, ...
विदेश

महाराष्ट्र में बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया गिरफ्तार, हिंदू नाम से बनवाया फर्जी पासपोर्ट

बांग्लादेश की एक पोर्न अभिनेत्री को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया है. यहां की ठाणे क्राइम ब्रांच ने रिया उर्फ आरोही को उनके पूरे परिवार के साथ गिरफ्तार किया है. रिया एक बांग्लादेशी पोर्न स्टार हैं और महाराष्ट्र में हिंदू बनकर अपने परिवार के साथ रह रही थी.

पोर्न स्टार रिया बर्डे, जिन्हें बन्ना शेख और आरोही बर्डे के नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जाना जाता है. अब वह सलाखों के पीछे हैं. उल्हासनगर में ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार किया. फिर स्थानीय हिल लाइन पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पूरे परिवार का फर्जी दस्तावेज

बांग्लादेशी अभिनेत्री रिया पर आरोप है कि वह मूल रूप से बांग्लादेशी है. वह फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपनी मां, भाई और बहन के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी.

यही नहीं बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी भी की थी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, बहन रितू उर्फ मोनी शेख और भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख को भी आरोपी बनाया है.

मां का पश्चिम बंगाल का होने का दावा

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेस नोट में बताया कि, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थी और उसने कई पोर्न फिल्मों में भी काम किया है. वह अपने आरोही नाम से पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती है. पूरे मामले की जांच करने वाले पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि रिया की मां अंजलि मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है. वह अपनी दो बेटियों रिया और एक बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी.

उन्होंने बताया, “रिया की मां ने खुद को पश्चिम बंगाल से होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी भी की. बाद में खुद और अपने बच्चों के लिए फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय पासपोर्ट तक बनवा लिया, ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके.”

रिया के दोस्त ने किया मामले का खुलासा

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं. पुलिस ने बताया कि रिया को पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था.

यह मामला तब पुलिस के सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और देश में अवैध रूप से रह रही है. उन्होंने पुलिस में इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया.

Related Articles

Back to top button