ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

BJP का ओवैसी पर निशाना, पूछा- वारिस पठान का माइक क्यों नहीं छीना

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक वारिस पठान के बयान पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि CAA के विरोध में पूरे देश में जिस प्रकार की घृणा की राजनीति कुछ लोग जो कर रहे हैं उसका उदाहरण आज हम लेकर आए हैं। देश में हो रहे इस पूरे प्रोटेस्ट में उनका कोई तथाकथित लीडर है तो वो असदुद्दीन ओवैसी और एआईएमआईएम पार्टी। पात्रा ने कहा कि कल ओवैसी के मंच पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, जब मंच के पीछे सिखाया जाता है तो कभी-कभी मंच के आगे हकीकत निकल जाती है।

उन्होंने कहा कि माइक छीनने से क्या होगा। जब मंच के पीछे पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने की बात होती है और मंच के आगे संविधान, तिरंगा पकड़ने का नाकट किया जाता है तो कभी-कभी हकीकत मुंह से निकल जाती है। पात्रा ने कहा कि लड़की के हाथ से ओवैसी ने माइक छीना लेकिन पार्टी के कद्दावर नेता वारिस पठान से क्यों नहीं। भाजपा नेता ने कहा कि वारिस पठान कहते हैं कि हम छीन कर लेंगे आजादी। मैं इन तथाकथित लिबरल से पूछना चाहता हूं कि कौन-सी आजादी चाहिए, किससे आजादी चाहिए?

पात्रा बोले कि वारिस ने कहा कि 15 करोड़, 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे। अगर भाजपा के नेता ने ऐसा कोई बयान दिया होता तो आज सारे तथाकथित लिबरल सड़क पर उतर जाते, पूरे देश में कोहराम मचा देते। लेकिन आज एक भी सामने नहीं आ रहा है, एक भी सवाल नहीं पूछ रहा है। संबित पात्रा ने कहा कि 15 मिनट तक वारिस पठान ने विवादित बयान दिया, लेकिन उसी मंच पर बैठे असदुद्दीन ओवैसी ने रोकने की कोशिश नहीं की, इससे साफ होता है कि उनकी नीयत में खोट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button