ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

पश्चिम बंगाल: आग में जल गईं 1500 मुर्गियां, शवों के साथ क्या हुआ?

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट जिले में पोल्ट्री फार्म में आग लगने का मामला सामने आया है. आग लगने का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग की दी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 1500 मुर्गियों की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि खराब सड़कें होने की वजह से दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में समय लगा था.

दमकल विभाग ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक करीब 1500 मुर्गियां जलकर हो गई थी. पोल्ट्री फार्म के मालिक अमृत बसाक ने बताया कि तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं इस पूरे हादसे में 1500 मुर्गियां जलकर हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पोल्ट्री फार्म के मालिक ने सभी जली हुई मुर्गियां के शवों को दफन किया. घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोग ने कई मुर्गियां उनके खाने का सामान और अन्य चीजों को पोल्ट्री फार्म से बाहर निकाल लिया था, लेकिन फिर भी 1500 मुर्गियां जल गई थी.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

फार्म के मालिक ने बताया कि फर्म में करीब 2200 मुर्गियां थी. सभी चूजों को चार दिन पहले ही फर्म पर लाया गया था. सभी लोगों का कहना है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. खेत में टीन शेड के नीचे भूसा होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी.

Related Articles

Back to top button