ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
विदेश

तुर्की के ड्रोन हमले में 26 सीरियाई सैनिकों की मौत, अंकारा ने लिया बदला

दमिश्‍क। तुर्की की सेनाओं ने उत्‍तर-पश्चिमी प्रांत इदलिब में सीरियाई बलों के ठिकानों पर ड्रोन हमलों को अंजाम दिया है। इसमे हमले में 26 सीरियाई सैनिक मारे गए हैं। बता दें कि इदलिब में एक हवाई हमले में तुर्की की 33 सैनिकों की मौत के बाद उसने यह कदम उठाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के ड्रोनों ने शनिवार को इदलिब में सीरियाई सरकारी बलों और वाहनों को निशाना बनाया। सीरियाई बलों पर तुर्की के हमलों में वृद्धि गुरुवार को 34 तुर्की सैनिकों को मारने के बाद हमले में तेजी आई है। इस हमले के लिए सीरियाई सरकारी बलों पर दोषी ठहराया गया था। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि तुर्की के ड्रोन ने 18 सीरियाई वाहनों को भी नष्ट कर दिया है।बता दें कि तुर्की समर्थित विद्रोहियों ने पिछले चार दिनों में 14 गांवों और कस्बों पर कब्जा कर लिया है, जिसमें रणनीतिक शहर साराकेब भी शामिल है।

फरवरी के बाद 8,000 तुर्की सैनिकों का सीरिया में प्रवेश  

फरवरी के बाद से लगभग 3,000 सैन्य वाहनों और 8,000 तुर्की सैनिकों ने सीरिया के क्षेत्रों में प्रवेश किया है। पिछले दो दिनों में कई तुर्की सैन्य वाहनों और सैनिकों ने सीरिया में प्रवेश किया, क्योंकि तुर्की सैनिकों को तुर्की से हटने के लिए दी गई तुर्की समय सीमा 29 फरवरी है।

विद्रोहियों के कब्ज़े से इदलिब पर सीरिया की नजर

बता दें कि सीरियाई सेना के एक हवाई हमले में कम से कम 33  तुर्की सैनिक मारे गए थे। तुर्की के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ये हमला उत्तर पश्चिमी सीरिया में हुआ था। इदलिब फिलहाल विद्रोहियों के कब्ज़े में है और रूस के समर्थन वाली सीरियाई सेना विद्रोहियों के कब्ज़े से इदलिब को छुड़ाना चाहती हैं। बताया जा रहा है विद्रोहियों को तुर्की सेना का समर्थन प्राप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button