ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

दिल्ली हिंसा: केंद्र की आलोचना करने के बाद रजनीकांत बोले- शांति बरकरार रखने के लिए कोई भी भूमिका निभाने को तैयार

चेन्नई: मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने कहा है कि वह देश में शांति बनाए रखने के लिए कोई भी भूमिका निभाने के इच्छुक हैं। उन्होंने दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा की निंदा करने के कुछ दिन बाद यह बात कही। रजनीकांत ने रविवार को यहां अपने आवास पर मुसलमानों के एक संगठन के कुछ नेताओं से मुलाकात के बाद ट्विटर पर यह बात कही। उन्होंने ट्वीट किया, मैं देश में शांति कायम रखने के लिये कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हूं। मैं भी उनसे (मुस्लिम संगठन के नेताओं से) सहमत हूं कि देश का मुख्य उद्देश्य प्रेम, एकता और शांति होना चाहिए।
इससे पहले 69 वर्षीय अभिनेता ने रविवार को दिन में अपने आवास पोस गार्डन में मुस्लिम संगठन तमिलनाडु जमात-उल उलेमा सबाई के नेताओं से मुलाकात की। गौरतलब है कि सीएए को लेकर पिछले सप्ताह उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में भड़क गई थी, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हो गए। रजनीकांत ने पिछले सप्ताह दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि दंगों से सख्ती से निपटा जाना चाहिये था। उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि अगर हिंसा को नहीं रोका जा सका, तो सत्तापक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button