ब्रेकिंग
शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ... छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी ग... इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हु...
मध्यप्रदेश

पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर घायल

बुधनी : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में सोमवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। जहां बुधनी के ग्राम सियागेन में पुल निर्माण कार्य के दौरान साइड की पिचिंग दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में काम पर लगे 4 मजदूर दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर शाहगंज पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

बताया जा रहा है के वहां करीब आधा दर्जन मजदूर काम कर रहे थे, जैसे ही पिचिंग दीवार गिरी वहां मजदूरों की चीख पुकार होने लगी। आनन फानन ने काम कर रही कंपनी ने प्रशासन की उपस्थिति में रेस्क्यू किया। जिसमे पिचिंग दीवार के नीचे दबे 3 मजूदरों के शव को बरामद किया गया। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पिचिंग दीवार गिरने को लेकर काम में लापरवाही है या कोई कारण है इसकी अब जांच की जा रही है, फिलहाल मृतकों के शवों को बुधनी अस्पताल लाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button