ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जिंदगी लील ली। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि शव वाहन में बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना के बाद बागों थाना पुलिस मौके पर वाहन में फंसे शव को निकाला जा रहा है। घटना कोरबा जिला के बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी के पास की है।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय गणेश प्रजापति व रुद्रेश्वर सिंह के रूप में हुई है। जो मूलतः पटना रामानुजनगर जिला सूरजपुर के निवासी है। वहीं एक मृतक गणेश कोरबा कुसमुंडा एसईसीएल विभाग के सीएसपी विभाग में पदस्थ था। कार में सवार सभी कुसमुंडा एस.ई.सी.एल. विभाग में नौकरी करते थे। दो घायल में एक बिहारी लाल प्रजापति व दूसरा श्याम लाल प्रजापति की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button