ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मध्यप्रदेश

मंदसौर में नशीली दवा बनाने वाली प्रयोगशाला का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

मंदसौर : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के एक सुनसान इलाके में एमडीएमए नाम की नशीली दवा बनाने वाली गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने छापेमारी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने एक बताया कि सीबीएन की राज्य इकाई के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर गरोठ तहसील के अंतर्गत खरखेड़ा गांव के समीप संतरों के एक बाग में छापा मारा और वहां गुप्त प्रयोगशाला संचालित होती पाई गई।

टीम ने 80.96 किलोग्राम और 7.5 लीटर रसायन बरामद किया, जिसमें एसीटोन, टोल्यूनि, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम सल्फेट, सोडियम कार्बोनेट, सल्फ्यूरिक एसिड, ब्रोमीन जल, इथेनॉल आदि शामिल थे। परिसर से उपकरण और मशीनरी जैसे यूवी नियंत्रक, वैक्यूम ओवन, तराजू, टेस्ट ट्यूब, फनल और अन्य सामान भी जब्त किए गए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये रसायन और उपकरण प्रति माह 50 किलोग्राम से अधिक अवैध एमडीएमए पाउडर बनाने के लिए पर्याप्त थे। छापेमारी के बाद एक व्यक्ति को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

प्रयोगशाला सुदूर एक ऐसे स्थान पर स्थापित की गई थी, जहां पहुंचने के लिए कोई सड़क सुविधा नहीं थी। अधिकारी पैदल ही वहां पहुंचे और संतरे के बगीचे में एक ढांचा देखा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एमडीएमए पाउडर बनाने के लिए जरूरी दूसरे रसायन पास के खेत में गाड़े गए हैं। विज्ञप्ति में बताया गया कि खेत की खुदाई की गई और प्रतिबंधित सामान जब्त कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button