ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
छत्तीसगढ़

गिड़गिड़ाती रही मां, नहीं मानी बात; मुठभेड़ में मारा गया 50 लाख का इनामी नक्सली दामोदर राव

बीजापुर। तेलंगाना कैडर का शीर्ष नक्सली नेता दामोदर सहित 18 नक्सलियों को गुरुवार को बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर के पास मारुड़बाका के जंगल में हुए एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। 50 लाख का इनामी नक्सली दामोदर नक्सल संगठन में तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य था।

उसके मारे जाने के बाद अब सोश मीडिया पर दामोदर की मां का एक माह पहले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेलुगु भाषा में दामोदर से आत्समर्पण कर मुख्यधारा में लौटने कह रही हैं।

इस वीडियो में वह दामोदर से कहती है कि आत्समर्पण कर दे, स्थानीय पुलिस और राज्य सरकार उसे नुकसान नहीं पहुंचाएगी। मां की इस मार्मिक अपील को नहीं मानना दामोदर को बहुत भारी पड़ा। इसके ठीक एक माह बाद सुकमा, दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले के संयुक्त अभियान में दामोदर को मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने मार गिराया है।

मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए

इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल को घटनास्थल से 12 नक्सलियों के शव मिले थे। बाद में नक्सलियों ने स्वीकारा कि मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें दामोदर भी है। 6 नक्सलियों के शव नक्सली उठा ले गए। दामोदर सहित इस मुठभेड़ में मारे गए 10 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर एक करोड़ नौ लाख रुपये का इनाम था।

Related Articles

Back to top button