ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मध्यप्रदेश

छोटी बहन को झूला झुला रहा था 13 साल का मासूम, रस्सी में फंसी गर्दन; हुई मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां खेल-खेल में एक मासूम की जान चली गई. 13 साल का बच्चा अपनी छोटी बहन और भाई की देखभाल कर रहा था. उसकी चार साल की बहन रोने लगी तो बच्चे ने उसे झूला झुलाने के लिए डाला लेकिन उसी वक्त उसकी गर्दन उसमें फंस गई. रस्सी से गला घुटने से बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू की है.

पुलिस ने बताया कि एमपी नगर स्थित अर्जुन नगर में रहने वाले चौथी कक्षा के छात्र 13वर्षीय अर्जुन इबदे की गले में फंदा लगने से मौत हो गई. अर्जुन अपनी छोटी बहन को झूला झुला रहा था. इसी दौरान झूले का फंदा उसकी गर्दन में फंस गया. घटना के समय घर पर बच्चों के अलावा कोई नहीं था. उनकी मां बंगलों पर काम करने गई हुई थी. बच्चों के पिता की 2 साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है.

घर पर सिर्फ बच्चे मौजूद थे

मृतक अर्जुन चौथी कक्षा का छात्र था. वह अपने छोटे भाई 11 साल के मयंक और चार साल की बहन अंशिका की देखभाल कर रहा था. शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे अंशिका रो रही थी तो अर्जुन ने दुपट्टे की रस्सी से बने झूले में उसे लिटा दिया और झूला झुलाने लगा. इस दौरान झूले की रस्सी अर्जुन के गले में फंस गई. जिससे फंदा लग गया और मासूम की मौत हो गई.

एक पड़ोसी ने अर्जुन को घर में बेसुध देखा तो उसकी मां को जानकारी दी. बाकी के पड़ोसी भी इकट्ठे हुए और पुलिस को जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी.

पुलिस जांच में जुटी

एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों ने दुपट्टे की रस्सी से बने झूले में गला कसने से मौत होना बताया गया है. परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है. फिलहाल सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button